टूटे दिल के साथ Bigg Boss OTT फेम Akshara Singh ने किया वीडियो पोस्ट, Pratik Sehajpal की तरफ इशारा

Akshara Singh Video goes Viral: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी फेम अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिससे सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच गया है। 

Akshara Singh Bigg Boss video, Akshara Singh Instagram account, Akshara Singh Bigg Boss, Akshara Singh Bigg Boss age, Akshara Singh Bigg Boss OTT, Akshara Singh Instagram,
Akshara Singh के वीडियो से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • संडे का वार एपिसोड में टूटा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का दिल।
  • दिल टूटने के बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेस ने किया वीडियो शेयर।
  • सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के वीडियो ने मचाया बवाल।

Akshara Singh Viral Video: छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) सुर्खियों में है। हर हफ्ते बिग बॉस ओटीटी पर कुछ ऐसी घटनाएं हो रही हैं जिससे दर्शकों की उत्सुकता बढ़ जाती है। हाल ही में, भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) की जोड़ी टूट गई है जिसकी वजह से फैंस को बड़ा झटका लगा है। संडे का वार एपिसोड में हम सब ने देखा कि कैसे रिद्धिमा (Ridhima Pandit) और करण नाथ (Kara Nath) बाहर हो जाते हैं। इन दोनों के बाहर होने से अब घर में सिर्फ पांच कनेक्शन ही बचे हैं। मगर सिर्फ रिधिमा पंडित और करण नाथ नहीं बल्कि अब अक्षरा सिंह और प्रतीक सहजपाल की जोड़ी भी टूट गई है। 

टूट गया भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का दिल

बिग बॉस ओटीटी में एक टास्क के दौरान अक्षरा सिंह और प्रतीक सहजपाल के बीच विवाद खड़ा हो उठता है। इसके बाद अक्षरा सिंह जब प्रतीक सहजपाल को दिल देती हैं तब प्रतीक सहजपाल उनके इस प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं करते हैं। प्रतीक सहजपाल अपने और अक्षरा सिंह के रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम देते हैं। इस घटना के बाद अक्षरा सिंह का दिल टूट गया। अक्षरा को रोते देख फैंस को भी बुरा लगा मगर कुछ समय बाद वह वापस अपने रूप में आ गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वायरल हुआ अक्षरा सिंह का वीडियो 

हाल ही में अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह छा गई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा सिंह रेड ड्रेस में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। बैकग्राउंड में शेरशाह (Shershah) फिल्म का गाना 'रांता लंबियां' बज रहा है, जिस पर इस एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरती से एक्ट किया है।

कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह ने यह वीडियो प्रतीक सहजपाल को समर्पित किया है। वीडियो के साथ अक्षरा सिंह का दिया हुआ कैप्शन भी चर्चा में बना हुआ है। कैप्शन देते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा 'कुछ देर से समझे.... वो पत्ते टूटे ही उड़ने के लिए हैं, तो फिर हम तो इंसान है।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसके साथ लोग इस एक्ट्रेस को भी ट्रोल कर रहे हैं।‌

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर