Amitabh Bachchan को पिता हरिवंश राय बच्चन से लगता था डर, KBC में बताया क्यों होती थी पिटाई

टीवी मसाला
Updated Oct 10, 2019 | 20:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

अमिताभ बच्चन ने बताया कि बचपन में उन्हें अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने में बहुत डर लगता था। लेकिन मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती थी। जानें क्यों...

kaun banega crorepati 11 host Amitabh Bachchan Beaten By His Father Harivansh rai bachchan For Study
अमिताभ बच्चन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अमिताभ बच्चन 11 नवंबर को 77 साल के हो जाएंगे।
  • बिग बी के इस बर्थडे का जश्न केबीसी-11 में मनाया जाएगा।
  • बर्थडे पर शो में प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान केबीसी में आने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति-11 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। शो में बतौर होस्ट नजर आ रहे अमिताभ अक्सर हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट की कहानी बताते है। इसी बीच में बिग बी कभी खुद से जुड़े अनसुने किस्से भी जनता के सामने लाते रहते हैं। हाल ही में केबीसी-11 में अमिताभ बच्चन ने एकबार फिर अपनी जिंदगी से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया है।
अमिताभ बच्चन ने बताया कि बचपन में उन्हें अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने में बहुत डर लगता था। लेकिन मां के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होती थी। दरअसल जब भी पिताजी उन्हें वॉक पर लेकर जाते थे तो उनकी क्लास वहीं शुरू हो जाती थी। क्योंकि पिता हरिवंश राय बच्चन मॉर्निंग वॉक के दौरान अमिताभ बच्चन से पहाड़े सुनाने को कहते थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sonytvofficial) on

 


अमिताभ बच्चन बताते हैं, 'एक से लेकर 5 तक के पहाड़े तो मुझे याद थे मैं बड़ी आसानी से सुना देता था। लेकिन जब बात 5 से 10 तक के पहाड़ों की आती थी तो मैं अटक जाता था। पहाड़ा भूल जाने पर मुझे एक टप्पू यानि सिर के पीछे की तरफ थप्पड़ पड़ता था। बाद में जब 12 से 20 का पहाड़ा पढ़ते थे तो हम वॉक में थोड़ा पिताजी से पीछे हट जाते थे। ताकि वो टप्पू भूल जाएं और हम बच जाएं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@amitabhbachchan) on


अमिताभ बच्चन 11 नवंबर को 77 साल के हो जाएंगे। उनके इस बर्थडे का जश्न कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 में मनाया जाएगा। अमिताभ बच्चन के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान केबीसी में आने वाले हैं। कौन बनेगा करोड़पति के सेट से फोटोज सामने आई थीं जिसमें अमिताभ बच्चन सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के साथ नजर आ रहे थे।  

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर