अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Anita Hassanandani and Rohit Reddy become parents: नागिन फेम अदाकारा अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।

Anita Hassanandani and Rohit Reddy
रोहित रेड्डी और अनीता हसनंदानी  |  तस्वीर साभार: Instagram

मशहूर टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। अनीता मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने मंगलवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। रोहित ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम पर बेटे के जन्म की जानकारी दी है। रोहित ने अपनी और अनीता की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा 'लड़का हुआ है।' रोहित के पोस्ट शेयर करने के बाद से बधाइयों का तांता लग गया है। रोहित और अनीता को फैंस से लेकर सेलेब्स तक मुबारकबाद दे रहे हैं।

अनीता ने अक्टूबर में सुनाई थी गुड न्यूज

अनीता हसनंदानी ने पिछले साल अक्टूबर में फैंस के साथ गुड न्यूज साझा की थी। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। यह पहली बार था जब अनीता ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था। इसके बाद से अनीता ने कई बार सोशल मीडिया पर बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। बता दें कि एक्ट्रेस कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। हालांकि, अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने में सफल रही हैं।  उन्होंने छोटे पर्दे पर कई पॉपुलर शो किए हैं, जिनमें ये हैं मोहब्बतें, कव्यांजली, क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसम से प्रमुख हैं। उन्होंने नागिन-3 और नागिन 4 में भी काम किया है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

कुछ इस तरह शुरू हुई अनीता-रोहित की लव स्टोरी

अनीता ने साल 2013 में कॉर्पोरेट प्रोफेशनल रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। पहली बार दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी। इसके बाद वो अक्सर जिम में मिलते थे लेकिन कभी दोनों की बात नहीं हुई और इसी दौरान रोहित को अनीता से प्यार हो गया। कुछ समय बाद रोहित ने अनीता को एक पब के बाहर अपनी कार का इंतजार करते हुए देखा और उन्हें प्रपोज किया, इससे अनीता हैरान रह गईं। रोहित तब तक यह नहीं जानते थे कि अनीता जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं। इसके बाद दोनों दोस्त बन गए और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। जल्द ही अनीता और रोहित ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और फिर कपल ने शादी कर ली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर