Ankita Lokhande Wedding Card: सामने आया अंकिता लोखंडे की शादी का खूबसूरत कार्ड, Ekta Kapoor को न्‍यौता देने पहुंचा कपल

Ankita Lokhande Wedding Card First Look: जानी मानी टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी के खूबसूरत कार्ड की पहली झलक भी फैंस के सामने आ गई है।

Ankita Lokhande Wedding Card look
Ankita Lokhande Wedding Card look 
मुख्य बातें
  • जानी मानी टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे शादी कर रही हैं
  • वह अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड विकी जैन को हमसफर चुन रही हैं
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकी और अंकिता 14 दिसंबर को सात फेरे लेंगे

Ankita Lokhande Vicky Jain Wedding Card First Look: पवित्र रिश्ता स्टार जानी मानी टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी के खूबसूरत कार्ड की पहली झलक भी फैंस के सामने आ गई है। अंकिता लोखंडे काफी समय से विकी उर्फ विकास जैन को डेट कर रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद अंकिता विकी से मिली थीं। दोनों ने अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकी और अंकिता 14 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

अंकिता लोखंडे का मेहंदी समारोह 12 दिसंबर को होगा और उसके बाद शाम को उनकी सगाई होगी। 13 दिसंबर को कपल की हल्दी सेरेमनी होगी और शाम को संगीत होगा। शादी अगले दिन सुबह होगी और शाम को रिसेप्शन होगा। अभिनेत्री ने सभी रीति-रिवाजों के विषयों पर सावधानीपूर्वक काम किया है। स्रोत ने खुलासा किया, 'जहां मेहंदी की थीम उज्ज्वल पॉप और जीवंत पोशाक है, सगाई सभी ग्लिट्ज और ग्लैम होगी। हल्दी समारोह एक पीले रंग की थीम वाला उत्सव होगा और संगीत इंडो-वेस्टर्न होगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voompla (@voompla)

हाल ही में अंकिता लोखंडे और विकी जैन एकता कपूर और कमल जैन को शादी का निमंत्रण देने पहुंचे। यहां मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विकी ने कहा, 'अभी कल से शादी का महीना शुरू हो रहा है। सब होने वाला है।' इसी दौरान शादी का कार्ड भी मीडिया के कैमरों में कैद हो गया। इस ब्‍लू कलर के कार्ड पर सिल्‍वर कलर से लिखा है- Ankita & Vikaas! बता दें कि ये कार्ड अंकिता की साइड का कार्ड है। 

अंकिता मुंबई में ही शादी करेंगी। दोनों की शादी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होगी। दरअसल कपल अपनी शादी के लिए ज्यादा ट्रैवल नहीं करना चाहता है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने अपने करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है। फैंस को अंकिता की शादी का बेसब्री से इंतजार है। काफी समय से फैंस उनके दुल्‍हन बनने का इंतजार कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर