Anupamaa 09 सितंबर 2021 एपिसोड अपडेट: काव्या की हरकत से गुस्से में लाल हुआ अनुज, टूटती नजर आई वनराज की उम्मीद

Anupamaa 09 सितंबर 2021 Episode Update: नई डील का प्रपोजल लेकर काव्या और वनराज अनुज के ऑफिस पहुंचते हैं। जहां काव्या जीके को अपमानित करती है, जिसकी वजह से अनुज गुस्सा हो जाता है। 

Anupamaa, Anupamaa full episode, Anupamaa 09 September 2021 full episode, Anupamaa episode online, Anupamaa cast, Anupamaa episode update, Anupamaa 09 September 2021 written update April 2021, Anupamaa epsiode update April 2021, Anupamaa episode written
अनुपमा 09 सितंबर 2021: काव्या की वजह से गुस्से में लाल हुआ अनुज 
मुख्य बातें
  • अनुज की वजह से बढ़ीं वनराज की मुसीबतें।
  • नई डील के लिए अनुज के ऑफिस पहुंचे काव्या और वनराज।
  • काव्या की हरकत पर आग बबूला हो गया अनुज।

अनुपमा 9 सितंबर 2021 एपिसोड अपडेट: टेलीविजन स्क्रीन पर अनुपमा (Anupamaa) की बादशाहत कायम है। शो में आने वाले नए ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को बेहद पसंद आते हैं। हाल ही में यह देखा गया कि शाह परिवार का हर एक सदस्य जन्माष्टमी के पर्व का जश्न मना रहा था। जन्माष्टमी सेलिब्रेशन पर चार चांद लगाने के लिए अनुज और जीके ने शाह परिवार में एंट्री ली थी। मगर, अब जश्न के बाद वापस इस टीवी सीरियल में स्पॉइलर्स ने अपनी जगह बना ली है। आने वाले एपिसोड में काव्या की हरकत से शाह परिवार की उम्मीद टूटती हुई नजर आएगी। यहां जाने अनुपमा सीरियल में क्या होगा आगे (Anupamaa Upcoming Episode)। 

क्या हुआ अब तक

पिछले एपिसोड में यह देखा गया कि अनुज शाह परिवार के साथ जन्माष्टमी सेलिब्रेट करता है। जन्माष्टमी सेलिब्रेशन के दौरान अनुज और अनुपमा को एक साथ डांस करता देख वनराज इनसिक्योर हो जाता है। वनराज की परेशानी तब और बढ़ जाती है जब अनुपमा अनुज को छोड़ने के लिए दरवाजे तक आती है। वहीं, काव्या नए बिजनेस वेंचर के लिए अनुज के करीब आने की कोशिश कर रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

काव्या की हरकत से आग बबूला होगा अनुज 

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि एक नई डील के प्रपोजल के लिए वनराज और काव्या अनुज के ऑफिस जाते हैं। जब काव्या ऑफिस के अंदर आती है तब अनुज की चेयर पर जीके को बैठा देख चौंक जाती है। जिसके बाद, वह कहती है कि अनुज बहुत नम्र स्वभाव के हैं, इसीलिए उन्होंने अपने नौकर को मेन चेयर पर बैठने की इजाजत दी है। काव्या की यह बात सुनकर अनुज गुस्से में लाल हो जाता है और उसे अपनी हद में रहने के लिए कहता है। ‌

इसके साथ वह उन्हें कड़े शब्दों में कहता है कि वह उन लोगों के साथ डील करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करता जो बड़े बुजुर्गों की इज्जत नहीं करते हैं। अनुज की यह बात सुनकर काव्या और वनराज अपने डील के लिए चिंता में पड़ जाते हैं। क्या काव्या की इस हरकत की वजह से शाह परिवार की आखिरी उम्मीद टूट जाएगी? यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर