ऑफ शोल्डर टॉप में अनुपमा की रूपाली गांगुली ने ढाया कहर, जातिगत टिप्पणी करने के मामले में फंसी युविका चौधरी को मिली अंतरिम जमानत 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 19, 2021 | 20:54 IST

TV Newsmakers Of The Day: छोटे पर्दे के पॉपुलर सीरियल अनुपमा की रूपाली गांगुली से लेकर युविका चौधरी और अभिषेक मलिक तक आज सुर्खियों में यह टीवी सितारे छाए रहे।

rupali ganguly to yuvika chaudhary these tv stars made headline today, tv industry news today in hindi
टीवी जगत की बड़ी खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर छाई रूपाली गांगुली की दिलकश तस्वीर।
  • टीवी अदाकारा युविका चौधरी को मिली अंतरिम जमानत।
  • केबीसी 13 में रोमांटिक गानों का तड़का लगाएंगे सोनू निगम और शान।

TV Newsmakers Of The Day, 19 October 2021: टीवी जगत के लिए आज का दिन काफी व्यस्त था। अनुपमा की रूपाली गांगुली से लेकर युविका चौधरी और अभिषेक मलिक तक आज कई टीवी सितारे चर्चा में बने रहे। बात करें अगर अनुपमा फेम रूपाली गांगुली की तो हाल ही में रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह बेहद दिलकश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में रूपाली गांगुली ने साड़ी की जगह ऑफ शोल्डर टॉप पहना है। टीवी सीरियल में वह जितना सिंपल नजर आती हैं उससे ज्यादा स्टाइलिश वह असल जिंदगी में हैं। रूपाली गांगुली का यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस हक्के बक्के रह गए हैं। रूपाली गांगुली के फैंस को उनकी यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। मजेदार बात तो यह है कि अनुपमा शो के प्रड्यूसर राजन शाही ने भी रूपाली गांगुली की यह तस्वीर देखकर उनकी प्रशंसा की है। 

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अभिषेक मलिक

ये है मोहब्बतें फेम एक्टर अभिषेक मलिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस वर्ष जनवरी में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सुहानी चौधरी के साथ रोका किया था। हाल ही में अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी की इंगेजमेंट और मेहंदी सेरेमनी हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 17 अक्टूबर को अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी की मेहंदी की रस्म हुई थी। वायरल हो रही तस्वीरों में अभिषेक मलिक और सुहानी चौधरी बहुत खुश नजर आ रहे हैं। अभिषेक मलिक की तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार जताते हुए उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

युविका चौधरी को मिली अंतरिम जमानत

बिग बॉस फेम और छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा युविका चौधरी को सोमवार के दिन जातिगत टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एक वीडियो में अदाकारा ने अनुसूचित जाति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल हो रही थीं। युविका चौधरी को हरियाणा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था जिसके बाद हांसी में 3 घंटे तक उनके साथ पूछताछ हो रही थी। अब युविका चौधरी को अंतरिम जमानत मिल गई।

रुचिका कपूर संग शाहिर शेख ने मनाई अपनी शादी की पहली सालगिरह

टीवी के जाने-माने अभिनेता शाहिर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर रुचिका कपूर ने अपनी और शाहिर शेख की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि शाहिर शेख और रुचिका कपूर एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। तस्वीर शेयर करने के साथ रुचिका कपूर ने खूबसूरत कैप्शन दिया है। हाल ही में यह दोनों एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

केबीसी 13 को सोनू निगम और शान देंगे म्यूजिकल टच 

कौन बनेगा करोड़पति 13 के शानदार शुक्रवार के एपिसोड में अमिताभ बच्चन सोनू निगम और शान को वेलकम करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में केबीसी 13 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सोनू निगम और शान दस बहाने, ऑल इज वेल, माय दिल गोज, मैं अगर कहूं जैसे तमाम गाने गाकर इस शो की शाम को रंगीन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वह अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर गेम का लुत्फ भी उठाएंगे। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर