Anupamaa: ढोलकिया देगा काव्या को वन-नाइट-स्टैंड का ऑफर, अनुपमा करेगी उसे एक्सपोज, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Anupamaa Latest Update: अनुपमा की कहानी बेहद दिलचस्प बनती जा रही है। काव्या को प्रोजेक्ट हेड बनाने के बाद ढोलकिया उसे वन नाइट स्टैंड ऑफर करेगा। वहीं, अनुपमा उसे एक्सपोज करने का निर्णय लेगी।

Anupmaa written update 18th August, 18th august Anupamaa written update, Anupamaa upcoming twist in hindi, Anupama upcoming twist, Anupama latest twist,
अनुपमा ने लिया ढोलकिया को एक्सपोज करने का फैसला  |  तस्वीर साभार: YouTube
मुख्य बातें
  • किंजल के जॉब छोड़ने के बाद ढोलकिया काव्या को बनाता है प्रोजेक्ट हेड। 
  • काव्या को देगा ढोलकिया वन-नाइट-स्टैंड का ऑफर।
  • अनुपमा लेगी ढोलकिया को एक्सपोज करने का फैसला।

Anupamaa Upcoming Twists: छोटे पर्दे का पॉपुलर शो अनुपमा अब कई उतार-चढ़ाव से होकर गुजर रहा है। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा स्टारर यह टीवी सीरियल अपने फैंस को एंटरटेन करने से कभी पीछे नहीं हटता है। यही कारण है कि टीआरपी के रेस में अनुपमा अपनी हुकूमत चलाता है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि किस तरह किंजल ऑफिस में छेड़खानी का शिकार होती है। वहीं, किंजल के जॉब छोड़ देने के बाद काव्या उसकी जगह ले लेती है और प्रोजेक्ट हेड बन जाती है। मगर, मिस्टर ढोलकिया काव्या से भी फेवर मांगता है जिसके लिए काव्या मना कर देती है। लेकिन, ढोलकिया उसे याद दिलाता है कि एक बार वह अपने बॉस वनराज के साथ चक्कर चला रही थी। जिसके बाद काव्या अनकंफरटेबल हो जाती है।

ढोलकिया देगा वन-नाइट-स्टैंड का ऑफर

अनुपमा में आने वाली कहानी बेहद रोचक होने वाली है। काव्या को अनकंफरटेबल सिचुएशन में डालने के बाद ढोलकिया अब उसे वन नाइट स्टैंड का ऑफर देगा। ढोलकिया की करतूत सिर्फ यहीं तक नहीं रुकेगी। वन-नाइट-स्टैंड का ऑफर देने के साथ वह उसे जॉब के लिए ब्लैकमेल भी करने लगेगा। यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या काव्या ढोलकिया को ऐसा करने से रोक पाती है या नहीं। या फिर जॉब के लिए वह ढोलकिया का ऑफर कबूल कर लेगी।

ढोलकिया को एक्सपोज करेगी अनुपमा

ऑफिस में अपने साथ छेड़छाड़ होने के बाद किंजल बहुत परेशान हो जाती है। वह अनुपमा को अपने साथ ऑफिस में होने वाली हरकत ‌के बारे में बताती है। ढोलकिया की इस करतूत के बारे में जानकर वनराज गुस्सा हो जाता है और उसे मारने का प्लान बनाता है। मगर, अनुपमा उसे इससे भी अच्छा सबक सिखाना चाहती है। ढोलकिया को सबक सिखाने के लिए अनुपमा एक ड्रामा क्रिएट करेगी और ढोलकिया की पत्नी और बच्चों के सामने उसकी काली करतूतों के बारे में बताएगी। यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या अनुपमा ऐसा करने में सफल होगी या नहीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर