Anushka Sen का आया 12th सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट, Baal Veer एक्ट्रेस को मिले 89.4% मार्क्स

TV Child Artist Anushka Sen CBSE 12th Board Result: छोटे परदे की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन ने स्कूल के साथ ही काम करना शुरू कर दिया। इस साल अनुष्का सेन 12वीं क्लास में थीं और उनका रिजल्ट आ गया है...

Baal Veer TV Actress Anushka Sen passed CBSE 12th board results
अनुष्का सेन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनुष्का सेन सबसे प्रतिभाशाली युवा टीवी कलाकारों में से एक हैं।
  • 17 साल की अनुष्का ने करियर की शुरुआत 2009 में यहां मैं घर घर की खेली टीवी शो से की थी।
  • अनुष्का ने झांसी की रानी, देवों के देव महादेव और फियर फाइल्स में भी काम किया है।

बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज के बिजी शेड्यूल के बारे में सभी जानते हैं। जब ये शूटिंग नहीं कर रहे होते हैं तो अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में बिजी होते हैं। इतना ही नहीं मुश्किल को तब हो जाती है जब कई स्टार्स अपने काम के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहे होते हैं। अब छोटे परदे की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन को ही ले लीजिए। टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन अभी स्कूल में हैं और इसके साथ ही उन्होंने काम करना भी शुरू कर दिया है। इस साल अनुष्का सेन 12वीं क्लास में थीं और उनका रिजल्ट आ चुका है। 

जी हां, टीवी शो बालवीर से घर-घर फेमस हुईं अनुष्का सेन कक्षा 12वीं छात्रा है। 17 साल की अनुष्का सेन इसबार काम के साथ-साथ खूब पढ़ाई भी की थी। तभी को वो काफी अच्छे नंबर से पास भी हो गई हैं। अनुष्का सेन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वो कक्षा 12वीं में पास हो गई हैं। सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई कर रहीं अनुष्का सेन ने 89.4% मार्क्स पाए हैं। 

चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन ने अपनी स्टोरी में लिखा, 'आप लोगों को सूचित करके खुशी हो रही कि मैंने अपनी सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 89.4% अंक प्राप्त किए हैं।' इतना ही नहीं अनुष्का ने अगली स्टोरी में अपने स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स को भी धन्यवाद दिया है। फोटोज में अनुष्का अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रही हैं। वो मुंबई स्थित एक प्राइवेट स्कूल की स्टूडेंट हैं। अनुष्का सेन ने अपने फैन्स को हमेशा प्रेरित करने और सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anushkasen0408) on


इस टीवी शो से अनुष्का सेन ने किया था डेब्यू
आपको बता दें, अनुष्का सेन सबसे प्रतिभाशाली युवा टीवी कलाकारों में से एक हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिन्हें अनुष्किंस कहलाना पसंद है। सोशल मीडिया पर उनका फैशनेबल अवतार भी लोगों को खूब पसंद आता है। 4 अगस्त, 2002 में जन्मी 17 साल की अनुष्का सेन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2009 में टीवी धारावाहिक यहां मैं घर घर की खेली से की थी। हालांकि उन्हें बाल कलाकार के रूप में पहचान धारावाहिक बाल वीर में मेहर का रोल निभाकर मिली। टीवी धारावाहिक झांसी की रानी, देवों के देव महादेव और फियर फाइल्स से अनुष्का को और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर