रामायण-महाभारत के बाद टीवी पर लौटा पॉपुलर शो 'बिदाई', जानिए किस समय होगा प्रसारण

लॉकडाउन के दौरान पुराने लोकप्रिय धारावाहिकों की वापसी हो रही है। अब स्‍टार प्‍लस भी अपने शो 'सपना बाबुल का...बिदाई' का पुन: प्रसारण कर रहा है।

Sapna Babul Ka… Bidaai returns on TV amid lockdown.jpg
Sapna Babul Ka… Bidaai returns on TV amid lockdown 
मुख्य बातें
  • साल 2007 में शुरू हुआ था धारावाहिक 'सपना बाबुल का...बिदाई'
  • लगातार तीन साल रात 9:30 बजे से 10 बजे तक होता था प्रसारण
  • आलोक नाथ संग पारुल चौहान और सारा खान थे प्रमुख स‍ितारे

Sapna Babul Ka… Bidaai returns on TV amid lockdown: लॉकडाउन के दौरान पुराने लोकप्रिय धारावाहिकों की वापसी हो रही है। दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, शक्तिमान सहित कई शोज का पुन: प्रसारण किया जा रहा है तो अन्‍य चैनल भी यही प्रयोग कर रहे हैं।  स्‍टार प्‍लस भी अपने शो 'सपना बाबुल का...बिदाई' का पुन: प्रसारण कर रहा है। जानकारी के अनुसार, दोपहर ढाई बजे से यह शो प्रसारित किया जाएगा। 

साल 2007 में शुरू हुआ यह शो 9:30-10:00 के बीच लगातार तीन साल स्‍टार प्‍लस पर प्रसारित किया गया था। अभिनेत्री पारुल चौहान, सारा खान और आलोक नाथ इस शो में प्रमुख भूमिकाओं में थे। पारुल और सारा बहनें थीं और आलोक नाथ उनके पिता के रोल में थे। दोनों की शादी एक ही अमीर परिवार में हो जाती है। 

राजन शाही के न‍िर्देशन में बने इस फैमिली ड्रामा शो ने टीआरपी के नए कीर्तिमान स्‍थापित किए थे। यह शो घर घर में देखा जाता था। तीन साल में इस शो ने टीवी के कई नामचीन पुरस्‍कार अपने नाम दर्ज किए थे। स्‍टार परिवार अवॉर्ड से लेकर इंडियन टैली अवॉर्ड तक इस शो को मिले।

यह शो ना केवल इसके सितारों के ल‍िए बेहद खास था, बल्कि प्रोड्यूसर राजन शाही के लिए भी यह मील का पत्‍थर साबित हुआ। राजन शाही ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में बताया था कि जब यह शो उन्‍होंने शुरू किया था तो उनके पास पैसे नहीं थे। उनकी कंपनी रजिस्‍टर्ड नहीं थी और ना ही कोई ऑफ‍िस था। बस शो शुरू करने का जुनून था। यह प्रोड्यूसर के रूप में उनका पहला शो था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर