रामायण स्टार श्याम सुंदर कलानी की मौत से राम-लक्ष्मण को लगा सदमा, अरुण गोविल-सुनील लहरी ने दी श्रद्धांजलि

Ramayan Star Shyam Sundar Kalani Condolence: रामानंद सागर की रामायण के सुग्रीव यानी श्याम सुंदर को लेकर एक दुखद समाचार आया है। खबर है कि एक्टर श्याम सुंदर का 6 अप्रैल को निधन हो गया है....

Shyam Sundar kalani in Ramanand sagar Ramayan sugriv death mourns by Ram lakshman Arun Govil sunil lahri
अरुण गोविल, श्याम सुंदर कलानी और सुनील लहरी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रामायण के सुग्रीव यानी श्याम सुंदर को लेकर एक दुखद समाचार आया है।
  • क्टर श्याम सुंदर का 8 अप्रैल को निधन हो गया है। 
  • रामायण के स्टार्स ने श्याम सुंदर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

टीवी शो रामायण की एकबार फिर से छोटे परदे पर वापसी हो चुकी है। साल 1987 में टेलिकास्ट हुई रामायण को दर्शक एक बार फिर से देख पा रहे हैं। वहीं जिन लोगों ने तब रामायण नहीं देख पाई थी वो आज इसे देख सकते हैं। आज की पीढ़ी भी धीरे-धीरे रामायण के जरिए सभी पात्रों को पहचान पा रही है। लेकिन इसी बीच रामायण के सुग्रीव यानी श्याम सुंदर को लेकर एक दुखद समाचार आया है। खबर है कि एक्टर श्याम सुंदर का 6 अप्रैल को निधन हो गया है। 
रामानंद सागर के रामायण में भगवान राम की मुख्य भूमिका निभाने वाले और श्याम सुंदर के को-कलाकार रहे अरुण गोविल ने उनको श्रद्धांजलि दी है। अरुण गोविल ने ट्विटर पर एक नोट लिखकर शोक व्यक्त किया। अरुण गोविल ने लिखा, 'श्याम सुंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। वो एक बहुत ही अच्छे और सज्जन व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'


रामायण शो में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी अपने सह-कलाकार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुनील ने लिखा, 'हमारे सहयोगी श्याम कालानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद हुआ। उन्होंने रामायण में हमारे साथ भगवान सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाई थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस क्षति का सामना करने की शक्ति दे।' 


श्याम सुंदर कलानी का निधन कैंसर की वजह से हुआ। वो हरियाणा के कालका में अपनी बेटी के घर पर रहते थे। श्याम सुंदर कालानी अपने पीछे पत्नी और केवल एक बेटी को छोड़ गए हैं। श्याम ने सुग्रीव की भूमिका निभाई थी और दर्शकों के दिल में इस किरदार से अपनी एक अलग जगह बनाई थी। हालांकि, उनका अभिनय करियर रामायण के बाद इतना कुछ खास नहीं रहा। श्याम महाभारत शो हिस्सा रहे और उन्होंने हीर रांझा, त्रिमूर्ति, छैला बाबू जैसी फिल्मों में भी काम किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर