Arvind Trivedi Facts: रामायण में केवट का रोल निभाने वाले थे अरविंद त्रिवेदी, तीन हजार लोगों को पीछे छोड़कर बने थे रावण

Ramayan Arvind Trivedi: रामायण सीरियल में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। अरविंद त्रिवेदी सीरियल में पहले केवट का रोल निभाने वाले थे। जानिए दिवंगत एक्टर के बारे में दिलचस्प बातें।

Arvind Trivedi
Arvind Trivedi 
मुख्य बातें
  • रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है।
  • अरविंद ने रामायण में केवट के रोल का ऑडिशन देने पहुंचे थे।
  • रावण के रोल के लिए अरविंद नहीं अमरीश पुरी पहली पसंद थे।

मुंबई. रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। अरविंद पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। साल 1985 में रामायण सीरियल में रावण के किरदार को उन्हें अमर कर दिया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस रोल को अमरीश पुरी निभाने वाले थे। 

रामायण के राम यानी अरुण गोविल ने एक वीडियो में बताया कि अरविंद त्रिवेदी रामायण में रावण नहीं केवट के रोल का ऑडिशन देने पहुंचे थे। हालांकि, उनकी बॉडी लैंग्वेज से खुश होकर रामानंद सागर ने उन्हें रावण का रोल दे दिया था। अरविंद त्रिवेदी ने एक इंटरव्यू में कहा, 'रामानंद सागर ने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए कहा। मैं जब स्क्रिप्ट को वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने मुझे रोका और कहा मुझे मेरा लंकेश मिल गया है।'

Ramayan: Raavan actor Arvind Trivedi originally turned down role, but Paresh Rawal convinced him to change his mind - Hindustan Times

अमरीश पुरी थे रावण के लिए पहली पसंद   
राम यानी अरुण गोविल ने कहा था कि रामायण की कास्ट चाहती थीं कि रावण का रोल अमरीश पुरी निभाए। हालांकि, अमरीश पुरी ने इस रोल को करने से मना कर दिया। दरअसल उस वक्त अमरीश पुरी अपने करियर की ऊंचाई में थे। वहीं, टीवी उस वक्त नया था। रामानंद सागर को ऐसे शख्स की तलाश थी जिसमें बुद्धि और बल हो। इसके अलावा मुख में तेज होना चाहिए। रामानंद सागर ने तीन हजार लोगों का ऑडिशन लिया था।

Unseen picture of Arun Govil aka Ram and Arvind Trivedi aka Raavan shaking hands from the Ramayan sets - Times of India

आज होगा अंतिम संस्कार 
अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) दहनुकरवाड़ी शमशान घाट में किया जाएगा। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

Ramayan: Sunil Lahri says he was bit disappointed when he found out Arvind Trivedi was playing Raavan - Hindustan Times

अरविंद त्रिवेदी का जन्म 8 नवंबर 1938 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। रामायण के बाद साल 1991 में गुजरात के साबरगाठा जिले से सांसद थे। इसके अलावा साल 2002 से लेकर 2003 तक वह सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर