क्या Rithvik Dhanjani और Asha Negi का हो गया ब्रेकअप, पवित्र रिश्ता एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Asha Negi on breakup rumours: कुछ दिन पहले ही आशा नेगी और ऋत्विक धनजानी के ब्रेकअप की खबरें आईं थीं। अब एक्ट्रेस ने इस बारे में रिएक्शन दिया है।

Asha Negi on breakup rumours with Rithvik Dhanjani
Asha Negi on breakup rumours with Rithvik Dhanjani  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ब्रेकअप की खबरों पर आशा नेगी ने दी प्रतिक्रिया
  • ऋत्विक धनजानी को कर रही थीं डेट
  • दोनों की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी

टीवी एक्टर ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी छोटे पर्दे की फेवरेट जोड़ी में से एक थे। दोनों को लोकप्रिय सीरियल पवित्र रिश्ता से पहचान मिली और यहीं उनकी रीयल लाइफ लव स्टोरी भी शुरू हुई। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने वाले ऋत्विक और आशा का रिश्ता हाल ही में सुर्खियों में आया। खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और उनका ब्रेकअप हो गया है.

रिपोर्ट्स में एक सूत्र ने ये भी कहा कि दोनों अभी 'ब्रेक' पर हैं और ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे क्या होना है। अब आशा ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान आशा से ऋत्विक के साथ उनके ब्रेकअप के बारे में पूछा गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashanegi) on

इस पर आशा ने बताया कि लोग बिछड़ जाते हैं, रिश्ते टूट जाते हैं। लेकिन जिंदगी में मुख्य बात यह है कि आपके पास उस शख्स के लिए प्यार और सहानुभूति है और वह कभी नहीं मरता है। मैं कहना चाहूंगी कि ये सम्मान और सहानुभूति हमेशा रहेगी। मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashanegi) on

आपको बता दें कि ऋत्विक और आशा के ब्रेकअप की खबरें से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद दोनों की कुछ फोटोज वायरल होने लगी थी, जिसमें दोनों दुल्हा-दुल्हन के रूप में दिख रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ashvik_paradise) on

इनमें से कुछ फोटोज उनके सीरियल पवित्र रिश्ता की थी और कुछ साल 2014 में हुए एक इवेंट की तस्वीरें थीं। गौरतलब है कि आशा और ऋत्विक की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। कुछ ही वक्त में दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर