हिमांशी खुराना-आसिम रियाज का हो गया है ब्रेकअप? एक्ट्रेस के ट्वीट का आखिर किस तरफ है इशारा

Asim Riaz Himanshi Khurana Love Life: बिग बॉस में ही आसिम ने हिमांशी के लिए अपने प्यार का इजहार किया। बाद में हिमांशी ने अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को छोड़कर आसिम का प्रपोजल स्वीकार कर लिया...

bigg boss 13 Contestant Asim Riaz Himanshi Khurana Called It Quits ?
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में असीम रियाज-हिमांशी खुराना की मुलाकात हुई थी।
  • बिग बॉस के घर में एक-दूसरे से मिलने के बाद दोनों प्यार में पड़ गए। 
  • बिग बॉस में ही आसिम ने हिमांशी के लिए अपने प्यार का इजहार किया था।

बिग बॉस के घर में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े और ढेर सारा ड्रामा ही देखने को मिलता है। हालांकि इस घर में कई बार प्यार के रिश्ते भी दिखते हैं। कई कंटेस्टेंट ऐसे भी आए हैं जो बिग बॉस के घर से कपल बनकर बाहर निकले। बिग बॉस-13 में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बिग बॉस 13 में असीम रियाज-हिमांशी खुराना मिले और घर के अंदर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। 
बिग बॉस में ही आसिम ने हिमांशी के लिए अपने प्यार का इजहार किया। बाद में हिमांशी ने अपने लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप को छोड़कर आसिम का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दोनों कमिटेड हो गए। हिमांशी खुराना और आसिम रियाज को लगातार साथ देखा जाता है। कुछ दिन पहले ही दोनों का साथ में पहला म्यूजिक वीडियो कल्ला सोहना नाई रिलीज हुआ है। जिसे फैन्स का खूब प्यार मिला है। लेकिन हिमांशी का नया ट्वीट किसी और तरफ ही इशारा कर रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@asimriaz77.official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on

हिमांशी खुराना ने हाल ही में एक नया ट्वीट किया है जिसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखा जा रहा है। हिमांशी ने ट्वीट कर लिखा, 'कोई भी हमें एक साथ नहीं देखना चाहता है।' इस लाइन के साथ हिमांशी ने ब्रोकन हार्ट की इमोजी बनाई है। इस नए ट्वीट ने हिमांशी और आसिम के फैन्स को परेशान कर दिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamhimanshikhurana) on

क्या हिमांशी खुराना अपने इस ट्वीट से इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं कि वो और आसिम अब अलग हो गए हैं? खैर, ऐसा लगता तो नहीं है। हाल ही में हिमांशी ने आसिम के साथ कुछ लवी-डवी तस्वीरें भी शेयर की थीं। हिमांशी ने एक मैगजीन कवर भी शेयर किया था और दिखाया गया था कि वास्तव में दोनों के प्यार में कितनी गहराई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर