अनुपमा-इमली को टक्कर देने आ रहा बड़े अच्छे लगते हैं 2, 8 साल बाद दिखेगी Disha Parmar-Nakuul Mehta की जोड़ी

Bade Achhe Lagte Hain 2 Update: दिशा परमार और नकुल मेहता स्टारर सीरियल अब जल्द ही टीवी पर नजर आने वाला है। हाल ही में, इस सीरियल के मेकर्स ने इस सीरियल को हरी झंडी दिखा दी है।

Bade achhe lagte hain 2, bade achhe lagte hain 2 release date, bade achhe lagte hain 2 cast, bade achhe lagte hain 2 channel, bade achhe lagte hai 2,
बड़े अच्छे लगते हैं 2 को मिली मेकर्स से हरी झंडी   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जल्द ही टीवी पर दस्तक देगा एकता कपूर का नया धारावाहिक बड़े अच्छे लगते हैं 2, सामने आई रिलीज डेट।
  • खबरों के अनुसार, 8 साल बाद दिशा परमार और नकुल मेहता करेंगे स्क्रीन शेयर, मुख्य भूमिका में नजर आएंगे दोनों।
  • कहा जा रहा है कि दिशा परमार और नकुल मेहता का यह नया सीरियल प्यार पर जोर नहीं को रिप्लेस करेगा।

Bade Achhe Lagte Hain 2 Update: छोटे पर्दे के फेमस सीरियल्स में से एक बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आने वाला है। खबरों के अनुसार, इस शो के मेकर्स ने इस सीरियल की रिलीज डेट का अनांउसमेंट किया है। पिछले कई दिनों से यह शो चर्चा में बना हुआ था। इस सीरियल के मुख्य कलाकारों की बात करें तो दिशा परमार और नकुल मेहता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले सीजन की तरह दूसरा सीजन भी दर्शकों के दिलों पर राज करेगा। यहां जानिए बड़े अच्छे लगते हैं धारावाहिक से जुड़ी सभी अहम खबरें। 

8 साल बाद करेंगे दिशा परमार और नकुल मेहता स्क्रीन शेयर 

जबसे इस सीरियल के टेलीकास्ट होने की खबर सामने आई है तबसे दर्शकों के बीच में उत्सुकता देखी जा रही है। कहा जा रहा है कि तकरीबन 8 साल के बाद दिशा परमार और नकुल मेहता टीवी सीरियल के लिए स्क्रीन शेयर करेंगे। हाल ही में मिली खबरों के अनुसार, एकता कपूर इस शो को अगस्त के आखिरी हफ्ते तक हरी झंडी दिखा सकती हैं। 

बड़े अच्छे लगते हैं 2 इस शो को करेगा रिप्लेस 

जानकारों के अनुसार, बड़े अच्छे लगते हैं 2 सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। यह नया शो प्यार पर जोर नहीं को रिप्लेस करने वाला है। कहा जा रहा है कि अब प्यार पर जोर नहीं सीरियल के ऑफ-एयर होने का समय आ गया है। इस सीरियल के स्लॉट की जगह बड़े अच्छे लगते हैं को दी जाएगी। 

मुख्य भूमिका के लिए इन टीवी एक्ट्रेसेज को किया गया था अप्रोच  

बड़े अच्छे लगते हैं के लिए मेकर्स ने कई टीवी एक्ट्रेसेज को अप्रोच किया था। कहा जा रहा है कि अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्य को अप्रोच किया गया है। इसके साथ इस खबर ने भी अपनी जगह बना ली थी कि दिव्यांका त्रिपाठी को एकता कपूर का ऑफर आया था। मगर, बाद में दिव्यांका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर