Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला पर बालिका वधू की एक्ट्रेस शीतल खंडाल के गंभीर आरोप, बोलीं- गलत तरह से छूता था

टीवी मसाला
Updated Oct 23, 2019 | 23:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बालिका वधू की एक्ट्रेस शीतल खंडाल ने बताया कि वो बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के सेक्शुअल बिहैवियर की शिकार हो चुकी हूं। शीतल ने कहा कि वो कई लड़कियों पर ट्राय मार चुका है।

Sheetal khandal Accused siddharth shukla Bigg Boss 13 contestants for sexual harassment
शीतल खंडाल और सिद्धार्थ शुक्ला।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला पर एक्ट्रेस शीतल खंडाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • सिद्धार्थ की को-स्टार रहीं शीतल खंडाल ने उन पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है।
  • शीतल और सिद्धार्थ ने साथ में टीवी सीरियल बालिका वधू में काम किया है।

बिग बॉस-13 में नजर आ रहे सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ हाल ही में उनकी को-स्टार रहीं शीतल खंडाल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। टीवी सीरियल बालिका वधू में सिद्धार्थ शुक्ला और शीतल खंडाल ने साथ काम किया है। अब शीतल ने सामने आकर उसी सीरियल की शूटिंग के दौरान का एक वाकया शेयर किया है। शीलत खंडाल का कहना है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था। 
दरअसल बिग बॉस के घर में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। शो में रश्मि ने सिद्धार्थ पर ये भी आरोप लगाया है कि वो उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे। अब इसी मामले पर शीतल खंडाल का बयान आया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sheetalkhandal_gehna) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sidharth__shukla) on


शीतल खंडाल का कहना है, 'बिग बॉस में रश्मि से झगड़ने के अलावा उसने आरती सिंह की साइड ली थी। जब सिद्धार्थ डे ने उनपर भद्दे कमेंट्स किए थे वो खुद को ऐसे दिखाने की कोशिश कर रहा था जैसे हमेशा महिलाओं का सम्मान करता आया है। हालांकि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग सिद्धार्थ के असली रंग से वाकिफ हैं। बालिका वधू के दौरान मैं खुद भी उसके सेक्शुअल बिहैवियर की शिकार हो चुकी हूं। वो कई लड़कियों पर ट्राय मार चुका है। आप समझ सकते हैं मेरा मतलब क्या है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sheetalkhandal_gehna) on

सीरियल बालिका वधू में शीतल खंडाल ने गहना का रोल प्ले किया था। वहीं सिद्धार्थ ने शिव का रोल निभाया था। शीतल आगे बताती हैं, 'उसने ना केवल मुझे गलत तरीके से छुआ बल्कि वो कई आपत्तिजनक डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल भी करता था। शूटिंग पर स्थिति काफी असहज हो जाती थी। मैं इंडस्ट्री में नई थी इसलिए कुछ कर नहीं पाई।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर