प्रेग्नेंट पत्नी को कार में लेकर हॉस्पिटल पहुंचा टीवी एक्टर, बालिका वधू की एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

TV Actress Smriti Khanna Blessed With A Baby Girl: टीवी एक्टर गौतम गुप्ता ने बताया मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। हम सही समय पर अस्पताल पहुंचने में कामयाब रहे...

TV Couple Smriti Khanna gautam gupta Become parents blessed with a baby girl
बेटी के साथ स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना मां बन गई हैं।
  • स्मृति खन्ना के घर एक बेटी का जन्म हुआ है।
  • 15 अप्रैल को स्मृति ने खार स्थित एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया।

बालिका वधू, सीआईडी जैसे कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस स्मृति खन्ना मां बन गई हैं। स्मृति खन्ना और टीवी एक्टर गौतम गुप्ता के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। 15 अप्रैल शाम 4 बजे स्मृति ने मुंबई के खार स्थित एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। स्मृति खन्ना के पति गौतम गुप्ता ने बच्चे के जन्म की खबर को कंफर्म किया है। 
टीवी एक्टर गौतम गुप्ता ने बताया मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। हम सही समय पर अस्पताल पहुंचने में कामयाब रहे। गौतम ने बताया, 'हम जुहू में रहते हैं और अस्पताल खार में था। हमें लॉकडाउन में अकेले ही कार ड्राइव करनी पड़ी और हम सेफ्टी के साथ अस्पताल पहुंच गए। मैं खुश हूं कि सब कुछ सही तरीके से हो गया। खासकर जब देश लॉकडाउन से गुजर रहा है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@smriti_khanna) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@mistergautam) on


स्मृति अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहीं। इसी के जरिए वो फैन्स को लगातार अपडेट देती रहती थीं। वैसे आपको बता दें, स्मृति और गौतम ने दिसंबर में इंस्टाग्राम पर अपने पहले बच्चे की प्लानिंग की जानकारी दी थी। दोनों ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें स्मृति मॉम टू बी और गौतम डैड टू बी वाला एक बैंड पहने दिखे थे।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@smriti_khanna) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@smriti_khanna) on


स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता ने साल 2017 में शादी की थी। दरअसल दोनों की मुलाकात टीवी शो मेरी आशिकी तुम से ही के सेट पर हुई थी। स्मृति और गौतम को-स्टार्स थे और यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। कुछ साल डेटिंग के बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर