Khatron Ke Khiladi 10 फेम बलराज स्याल की लाइफ में आई मिस्ट्री गर्ल, कभी शहनाज गिल से करना चाहते थे शादी

Balraj Syal KKK 10: बलराज स्याल के मिस्ट्री गर्ल वाले फोटोग्राफ के बाद खबरें आ रही हैं कि वो प्यार में हैं। खतरों के खिलाड़ी-10 के कंटेस्टेंट ने फोटो शेयर कर लिखा है- छप गए हैं दोनों, इक हाथ पे -इक दिल पे...

Balraj Syal found someone special Khatron Ke Khiladi 10 Fame confirms Mystery Girl Story
बलराज स्याल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बलराज स्याल अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है।
  • बलराज ने इस पोस्ट में एक मिस्ट्री गर्ल का जिक्र किया है।
  • खतरों के खिलाड़ी-10 के कंटेस्टेंट बलराज स्याल का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

खतरों के खिलाड़ी-10 के कंटेस्टेंट बलराज स्याल अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में है। इस पोस्ट में बलराज ने एक मिस्ट्री गर्ल का जिक्र किया है। खतरों के खिलाड़ी-10 के कंटेस्टेंट बलराज स्याल का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। पोस्ट में एक लड़की को उनके साथ देखा जा रहा है। हालांकि उसका चेहरा क्लियर नहीं है। इस पोस्ट के बाद से बलराज को टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स और उनके दोस्तों ने बधाई देनी शुरू कर दी है। 

बलराज स्याल के इस मिस्ट्री गर्ल वाले फोटोग्राफ के बाद खबरें आनी शुरू हो गई हैं कि वो प्यार में हैं। खतरों के खिलाड़ी-10 के कंटेस्टेंट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'छप गए हैं दोनों, इक हाथ पे -इक दिल पे...।' इस लाइन ने बलराज के लव एंगल को और भी हवा दे दी है। 

स्टैंड-अप कॉमेडियन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने ईटाइम्स टीवी को बताया, 'हां, मैं किसी स्पेशल पर्सन से मिला हूं।' हालांकि उन्होंने अपनी लेडी लव के बारे में और कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
छप गए हैं दोनों इक हाथ पे -इक दिल पे A post shared by BallRaaj (@balrajsyal) on

आपको बताते चलें बलराज ने हाल ही में रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे में हिस्सा लिया था। शो में बलराज अपनी लेडी लव की तलाश में आए थे और शहनाज गिल से शादी करना चाहते थे। हालांकि शो में शहनाज गिल के साथ बलराज की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी और दोनों सिर्फ दोस्त बन सके। 

बलराज की टीवी शो मुझसे शादी करोगे के दौरान अंकिता श्रीवास्तव के साथ क्लोजनेस देखने को मिली थी। जो कि शो में पारस छाबड़ा से शादी करने के लिए पहुंची थीं। हालांकि शो से निकलने के बाद बलराज स्याल और अंकिता श्रीवास्तव ने कुबूल किया कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर