BARC TRP Rating: टीआरपी लिस्ट में पिछड़ा 'रामायण', पहले स्थान पर रहा 'बाबा ऐसो वर ढूंढो'

BARC TRP Rating: इस हफ्ते की बार्क टीआरपी रेटिंग लिस्ट आ गई है जिसमें रामायण काफी पीछे है। जानें 23वे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन सा शो पहले स्थान पर है।

Barc Trp List week 23
Barc Trp List week 23 
मुख्य बातें
  • इस हफ्ते की बार्क टीआरपी लिस्ट आ गई है
  • लिस्ट में पहला स्थान है टीवी शो बाबा ऐसो वर ढूंढो का
  • वहीं टीआरपी के मामले में रामायण काफी पीछे चला गया है

बार्क की इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है जो काफी हैरान करने वाली है। यह 23वें हफ्ते की लिस्ट 6 जून से 12 जून तक की है। इस लिस्ट में हैरान करने वाली बात यह है कि शो रामायण टीआरपी लिस्ट में काफी पीछे है।

इस साल के 23वें हफ्ते में भी टीवी शो बाबा ऐसो वर ढूंढो को सबसे ज्यादा देखा गया है। पिछले हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में इसी शो ने बाजी मारी थी और टॉप पर रहा था। इस हफ्ते इसे 14957 इंप्रेशंस मिले हैं। मालूम हो कि यह शो साल 2010 में शुरू हुआ था और 2012 तक चला था, जिसे काफी पसंद किया गया था। लॉकडाउन में फिर से शो को टेलिकास्ट किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dangal TV Channel (@dangal_tv_channel) on

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा रामानंद सागर का शो श्रीकृष्णा। साल 1993 में शुरू हुए इस शो को लॉकडाउन के दौरान फिर से टीवी पर टेलिकास्ट किया जा रहा है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। इस हफ्ते शो को 9677 इंप्रेशंस मिले हैं।

बार्क टीआरपी लिस्ट में तीसरा स्थान पाने वाला शो है महिमा शनिदेव की। इस शो को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इसमें एक्टर दया शंकर पांडे ने शनि भगवान का रोल प्ले किया है जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। शो को इस हफ्ते 9096 इंप्रेशंस मिले हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dangal TV Channel (@dangal_tv_channel) on

इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर टीवी सीरियल ज्योति है। साल 2009 में शुरू हुए इस शो को भी टीवी पर फिर से दिखाया जा रहा है। इसमें एक्ट्रेस स्नेहा वाघ लीड रोल में हैं। शो को इस हफ्ते 7957 इंप्रेशंस मिले हैं।

इस हफ्ते शो रामायण पांचवें स्थान पर है। इस शो में एक्टर गुरमीत चौधरी राम जबकि एक्ट्रेस देबीना बनर्जी सीता के रोल में हैं। इस हफ्ते शो को 7758 इंप्रेशंस मिले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर