#BB13 : Bigg Boss 13 में आ रहीं रश्मि देसाई करा चुकीं गर्भपात, बनेंगी सबसे महंगी कंटेस्टेंट

टीवी मसाला
Updated Sep 29, 2019 | 16:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट बनने जा रहीं रश्मि देसाई सोरायसिस नामक बीमारी से जूझ रही हैं। रश्मि ने कहा था इस बीमारी को ठीक होने में वक्त लगता है और इसके लिए वो स्टेरॉयड ट्रीटमेंट ले रही हैं। 

Bigg boss 13 Rashmi Desai bigg boss contestant Lifestyle
रश्मि देसाई।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रश्मि देसाई ने साल 2012 में टीवी एक्टर नंदीश संधू से शादी की थी।
  • शादी लंबे टाइम तक नहीं चल सकी और 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया।
  • अब रश्मि देसाई मॉडल अरहान खान को डेट कर रही हैं।

बिग बॉस-13 का ग्रांड प्रीमियर 29 सितंबर को मुंबई में हो रहा है। इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं इसमें ही एक नाम टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई का है। रश्मि देसाई इस बार सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 13 का हिस्सा बन रही हैं। बताया जा रहा है कि रश्मि बिग बॉस में आने के लिए मोटी फीस भी वसूल रही हैं। खबरों की मानें तो रश्मि रियलिटी शो बिग बॉस-13 के लिए 1.2 रुपए चार्ज कर रही हैं। 
बिग बॉस सीजन 13 में इस फीस के साथ रश्मि देसाई सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनती नजर आ रही हैं। इसी के साथ रश्मि शो में शादी को लेकर भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि रश्मि देसाई बिग बॉस के घर में बॉयफ्रेंड अरहान खान से शादी भी कर सकती हैं। हालांकि रश्मि इन खबरों का खंडन कर चुकी हैं। वैसे आपको बताते चलें गुजराती फैमिली से बिलॉन्ग करने वालीं रश्मि देसाई तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2012 में टीवी एक्टर नंदीश संधू से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे टाइम तक नहीं चल सकी। साल 2015 में कपल ने तलाक ले लिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

रश्मि टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा में भी बड़ा नाम है। रश्मि पहले झलक दिखला जा जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रही हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक इसी शो में रश्मि ने खुलासा किया था कि वो किन्हीं कारणों से गर्भपात भी करा चुकी हैं। आपको बता दें, रश्मि देसाई सोरायसिस नामक बीमारी से भी जूझ रही हैं। कुछ महीनों पहले ही इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। रश्मि ने कहा था इस बीमारी को ठीक होने में वक्त लगता है और इसके लिए वो स्टेरॉयड ट्रीटमेंट ले रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर