45kg खाना भरकर हनीमून पर यूरोप ले गई थीं भारती सिंह, एक बैग में तो भरा था 5 किलो थेपला

Bharti Singh Took 5 Kilo Gujarati Thepla For Honeymoon: हर्ष लिम्बाचिया ने बताया कि पत्नी भारती सिंह को घर का बना और अपने हाथ का ही खाना पसंद है। इसलिए हनीमून पर जाते वक्त हम 45 किलो खाना साथ लेकर गए थे...

bharti singh harsh limbachiyaa packed 45 kg food luggage for honeymoon
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इन दिनों खतरा-खतरा-खतरा नाम के शो में काम कर रहे हैं।
  • ये शो भारती और हर्ष के अपने प्रोडक्शन हाउस का शो है।
  • अब हाल ही में भारती ने अपने हनीमून से जुड़ी एक इंटररेस्टिंग बात का खुलासा किया है। 

कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया छोटे परदे के मोस्ट लविंग कपल में से एक हैं। दोनों की कॉमिक टाइमिंग और केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस टीवी कपल की शादी हुए लगभग ढाई साल हो चुका है। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस में साथ मिलकर खतरा-खतरा-खतरा नाम के शो में काम कर रहे हैं। हाल ही में लाइव चैट के दौरान भारती ने अपने हनीमून से जुड़ी एक इंटररेस्टिंग बात का खुलासा किया है। 
भारती ने बताया कि वो अपने हनीमून पर 5 किलो धोकला पैक करके ले गई थीं। जैसा कि भारती सिंह खाने की बहुत शौकीन हैं। हर्ष लिम्बाचिया ने इस चैट के दौरान बताया था कि भारती को घर का बना और अपने हाथ का ही खाना पसंद है। ऐसे में जब हम हनीमून पर यूरोप गए थे तो 45 किलो खाना साथ लेकर गए थे। भारती को थेपले काफी पसंद हैं तो इसमें 5 किलो तो सिर्फ वही थे। इस खाने वाले लगेज के लिए भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 80,000 रुपए कीमत चुकाई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bharti.laughterqueen) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bharti.laughterqueen) on

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में शादी की थी। तीन दिन तक चली कपल की शादी में टीवी इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे थे। दिसंबर के आखिरी वीक में भारती और हर्ष हनीमून पर यूरोप गए थे। खास बात ये थी कि भारती और हर्ष का हनीमून लगभग 1 महीने का था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@haarshlimbachiyaa30) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bharti.laughterqueen) on

भारती सिंह के हनीमून की शुरुआत दुबई से हुई थी। इसके बाद इटली, वेनिस, बुडापेस्ट, ग्रीस सहित उन्होंने यूरोप की कई जगहें धूमी थीं। यहां तक कि क्रिसमस से लेकर न्यूईयर तक भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने विदेश में ही सेलिब्रिट किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर