Bigg Boss 15 Ott: बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, पवन सिंह पर लगा चुकी हैं आरोप

Bigg Boss 15 OTT: बिग बॉस 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म में लॉन्च होने जा रहा है। इस शो के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। इस शो के लिए अक्षरा सिंह का नाम फाइनल हो गया है।

Akshara Singh
Akshara Singh 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी के कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ रहा है।
  • भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस सीजन का हिस्सा बन सकती है।
  • अक्षरा सिंह को इससे पहले भी इस शो के लिए अप्रोच कर दिया गया है।

मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी आठ अगस्त से वूट पर स्ट्रीम होने जा रहा है। शो के कंटेस्टेंट के नाम से अब धीरे-धीरे पर्दा उठते जा रहा है। बिग बॉस 15 की पहली कंटेस्टेंट भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह होने जा रही हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षरा सिंह बिग बॉस के घर में कैद होंगी। अक्षरा सिंह को इससे पहले भी इस शो का ऑफर आ चुका है। आपको बता दें कि रवि किशन, मनोज तिवारी, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मोनालिसा जैसे भोजपुरी एक्टर इस शो का हिस्सा हो चुके हैं। इसके अलावा नेहा भसीन, राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित और नेहा मर्दा शो का हिस्सा हो सकती हैं।

Akshara Singh looks gorgeous in her latest Instagram picture | Bhojpuri Movie News - Times of India

भोजपुरी फिल्मों का बड़ा नाम
अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा नाम है। वह काला टीका, पोरस और सर्विस वाली बहू में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं। अक्षरा सिंह का अपने ही नाम से ही यूट्यूब पर एक चैनल भी हैं, जिसमें वह अपने म्यूजिक वीडियोज शेयर करती हैं। अक्षरा सिंह के गाने यूट्यूब पर लाखों और करोड़ों व्यूज आते हैं। चैनल के 27 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। 

Akshara Singh looks mesmerising in her latest all-black attire | Bhojpuri Movie News - Times of India

पवन सिंह से रहा था अफेयर
अक्षरा सिंह और पवन सिंह काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर मारपीट के आरोप लगाए थे।

Akshara Singh stuns in a fresh ruffled white top | Bhojpuri Movie News - Times of India

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह ने कहा था कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह से चोर-छिपे शादी की थी। पवन सिंह के अलावा अक्षरा सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर