Bigg Boss 13: अरहान खान की Ex गर्लफ्रेंड का खुलासा- ब्रेकअप के बाद भी होना चाहता था इंटीमेट

टीवी मसाला
Updated Dec 19, 2019 | 09:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arhaan Khan: बिग बॉस 13 में अरहान खान पर कई खुलासे हो रहे हैं। वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बाते सामने लाई थी। वहीं, अब अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनकी पोल खोली है।

Amruta Dhanoa And Arhaan Khan
Amruta Dhanoa And Arhaan Khan 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में अरहान खान और रश्मि देसाई का रिलेशनशिप सुर्खियों में है।
  • अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने कई खुलासे किए हैं।
  • अमृता धनोआ ने कहा- अरहान ने मेरे साथ पांच महीने पहले मलाड स्थित फ्लैट में इंटीमेट होने की कोशिश की थी।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 11 में अरहान खान और रश्मि देसाई का रिलेशनशिप सुर्खिया बटोर रहा है। सलमान खान घर के अंदर कई बार उनकी पोल खोल चुके हैं। वहीं, घर के बाहर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ अरहान पर कई आरोप लगा रही हैं। अमृता का कहना है कि अरहान उनके साथ जबरदस्ती इंटीमेट होने की कोशिश करते थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता धनोआ ने कहा- अरहान ने मेरे साथ पांच महीने पहले मलाड स्थित फ्लैट में इंटीमेट होने की कोशिश की थी। बकौल अमृता धनोआ उस फ्लैट में केवल फर्श पर सिर्फ गद्दा था।

अमृता के मुताबिक- मैंने अरहान को मना कर दिया। हमारा ब्रेकअप हो चुका है, ऐसे में मुझसे दूर रहो। आप कल्पना कर सकते हैं कि अरहान किस तरह का शख्स होगा। अमृता ने ये भी कहा कि ब्रेकअप के बावजूद हमारा कॉन्टेक्ट खत्म नहीं किया है।               

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amrita Dhanoa (@amritadhanoa) on

 

अमृता ने कहा- मुझसे लिए थे पांच लाख रुपए
अमृता धनोआ ने अरहान के बारे में एक और चौकाने वाला खुलासा किया है। अमृता के मुताबिक अरहान ने उनसे पांच लाख रुपए भी लिए थे। हालांकि, अरहान ने ये पैसे उन्हें ब्रेकअप के बाद भी वापस नहीं किए थे। 

अमृता के मुताबिक अरहान ने मुझे ये पैसे नहीं लौटाए थे। इसी कारण मैंने ब्रेकअप के बाद भी उससे संपर्क नहीं तोड़ा था। अमृता ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अरहान का असली नाम मजहर शेख है।       

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Current pics on public demand A post shared by Amrita Dhanoa (@amritadhanoa) on

 

सलमान खान ने खोली थी पोल 
बिग बॉस 13 के पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में रश्मि देसाई के भाई गौरव देसाई ने घर में एंट्री ली थी। गौरव ने रश्मि को आईना दिखाते हुए कहा था कि वह एक बार इस रिलेशनशिप के बारे में सोचे। गौरव के जाने के बाद सलमान ने अरहान की पोल खोली थी। 

 

 

सलमान ने रश्मि से पूछा था कि वह अपने घर की चाभी किसे देकर आई हैं। रश्मि ने कहा कि अरहान के पास उनके घर की चाभी थी। सलमान ने रश्मि को बताया कि उनकी गैर मौजूदगी में अरहान और उनकी फैमिली रश्मि के घर में रह रही है।       

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर