Bigg Boss 13: अनु मलिक के भाई अबु मलिक के पास है पालतू शेर! चंगेज खान है नाम

टीवी मसाला
Updated Oct 03, 2019 | 10:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Abu Malik Lion: बिग बॉस सीजन 13 में सभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से घुलने-मिलने लगे हैं। अनु मलिक के भाई अबु मलिक ने घरवालों को बताया कि उनके घर में एक पालतू शेर है। हालांकि, इसमें भी एक ट्विस्ट है।

Abu Malik
Abu Malik 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 13 में अनु मलिक के भाई अबु मलिक ने दावा किया कि उनके पास पालतू शेर है।
  • अबु मलिक ने बताया कि "मेरे घर में एक शेर है। उसका नाम चंगेज खान रखा है।"
  • घरवालों ने जब इस पर सवाल किया तो अबु मलिक ने फिर असली बात बताई।

मुंबई. बिग बॉस 13 सीजन अब रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं, घरवाले भी एक दूसरे के साथ घुल-मिल रहे हैं। इस सीजन में कनेक्शन सबसे अहम है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से भी शेयर कर रहे हैं। अब शो के कंटेस्टेंट अबु मलिक ने बताया कि उनके पास एक पालतू शेर है। 

बिग बॉस के अनसीन क्लिप में कोएना मित्रा, शैफाली बग्गा, शहनाज गिल, दलजीत और अबु मलिक बातचीत कर रहे हैं। कोएना बता रही हैं कि उनके कई गे फ्रेंड्स हैं जो सिंगल फादर बनना चाहते हैं। 

शैफाली कहती हैं कि मैंने कई ऐसे लोग देखे हैं जो अपने पालतू जानवरों को अपने माता-पिता से ज्यादा प्यार करते हैं। अबु मलिक ने बताया कि "मेरे घर में एक शेर है। उसका नाम चंगेज खान रखा है। मैं जब प्यानो बजाता हूं तो वह मेरे साथ बैठता है। वो अंदर रिकॉर्डिंग रूम में बैठता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Wooof#music# ready for # release world#wide A post shared by Abu Malik (@musicmanmalik) on

अबु बताते हैं ये सच्चाई   
कोएना और दलजीत कहती हैं कि इंडिया में शेर पालने की परमिशन नहीं है।" दलजीत और कोएना की बात सुनकर अबु फिर असली बात बताते हैं। अबु कहते हैं कि, "मेरे पास Chow Chow नस्ल का कुत्ता है।" 

अबु कहते हैं "वह एक लायन डॉग है। वह बिल्कुल शेर की तरह ही दिखता है। वो जितना प्यार करता है मैं उसे बता नहीं सकता हूं।" दलजीत कहती हैं कि, " इंडिया में आप शेर को केवल एक सेंचुरी में ही रख सकते हैं।"  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Genghiz khan #lion# strong willed# getting ready#to conquer# world# happy A post shared by Abu Malik (@musicmanmalik) on

अबु को मिला है ब्लैक हार्ट 
अबु अभी तक सबसे कमजोर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो के प्रीमियर में भी अबु मलिक अकेले मेल कंटेस्टेंट थे जिन्हें किसी भी फीमेल कंटेस्टेंट ने अपना ड्यूटी पार्टनर नहीं चुना था। इस कारण से उन्हें ब्लैक रिंग मिली थी। 

अबु को इसके अलावा अमीषा पटेल द्वारा दिए गए टास्क 'मालकिन चाहती हैं' में भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए। इस कारण से अबु मलिक को ब्लैक हार्ट दिया है। सलमान और बिग बॉस के मुताबिक इसका खामियाजा अबु को आगे चलकर गेम में भुगतना होगा।   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर