Bulbul: अनुष्का शर्मा की फिल्म बुलबुल में भगवान कृष्ण का अपमान! हिंदुस्तानी भाऊ ने की कार्रवाई की मांग

Bulbul Movie Hindustani Bhau: अनुष्का शर्मा की फिल्म बुलबुल विवादों में आ गईं हैं। फिल्म में भगवान कृष्ण के कथित अपमान करने का आरोप लगाया है। अब बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने कार्रवाई की मांग की है।

Hindustani Bhau
Hindustani Bhau 
मुख्य बातें
  • अनुष्का शर्मा की फिल्म बुलबुल विवादों में फंस गई है।
  • बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग की है।
  • फिल्म में भगवान कृष्ण के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।

मुंबई. अनुष्का शर्मा की फिल्म बुलबुल विवादों में फंस गई है। इस हॉरर में भगवान कृष्ण के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ ने  कार्रवाई करने की मांग की है। 

विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने महाराष्ट्र के सीएम को टैग करते हुए लिखा- 'अनुष्का शर्मा की बुलबुल वेब सीरीज पर भगवान श्री कृष्ण और राधा को गंदी भाषा से अपमानित किया गया है, क्या ऐसे लोगों पर सरकार कार्रवाई करेगी?' 

हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे लिखा- 'अब तक एकता कपूर पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? कब तक ऐसे लोग हमारे देश को बदनाम करेंगे? इस ट्वीट में हिंदुस्तानी भाऊ ने पीएम मोदी, मुंबई पुलिस, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग किया है।
 

एकता कपूर के खिलाफ दर्ज की थी शिकायत 
हिंदुस्तानी भाऊ ने इससे पहले एकता कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एकता कपूर की एक वेब सीरीज में आर्मी के जवानों की वाइफ उनकी गैरहाजिरी में दूसरे मर्दों के साथ संबंध बना रहीं हैं।

एकता कपूर की वेब सीरीज में इंडियन आर्मी की वर्दी के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी। हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर कहा था कि इंडियन आर्मी का अपमान नहीं सहेगा ये नया हिंदुस्तान।'  

ऐसी है बुलबुल की कहानी 
बुलबुल की कहानी 19वीं सदी पर आधारित है। फिल्म में बुलबुल नाम की एक छोटी उम्र की दुल्हन है, जो एक रहस्यमयी औरत बन जाती हैं। इस हॉरर फिल्म में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, पाउली दाम, राहुल बोस और प्रियंब्रता चट्टपाध्याय अहम रोल में हैं। 

बुलबुल को अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। अनुष्का ने इससे पहले पाताल लोक को प्रोड्यूस कर चुकी हैं, जिसमें जयदीप अहलावात लीड रोल में थे। ये वेब सीरीज भी काफी विवादों में रही थीं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर