Rashami Desai Love Life: जान्हवी कपूर के को-स्टार संग था रश्मि देसाई का अफेयर, मां ने निकाल दिया था घर से बाहर

टीवी मसाला
Updated Dec 26, 2019 | 14:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Rashami Desai Laksh lalwani Love Story: रश्मि देसाई करीब 3 साल पहले 10 साल छोटे एक्टर लक्ष्य लालवानी के साथ रिलेशनशिप में थीं। नंदीश संधू से तलाक के बाद रश्मि को लक्ष्य ने इमोशनली काफी सपोर्ट किया था। 

Rashami Desai Affair With Janhvi Kapoor Dostana 2 Co-Star Laksh lalwani before 3 three years
रश्मि देसाई और लक्ष्य लालवानी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रश्मि देसाई 3 साल पहले एक्टर लक्ष्य लालवानी के साथ रिलेशनशिप में थीं।
  • रश्मि देसाई की मां ने इस रिश्ते को अस्वीकार कर दिया था।
  • इसकी वजह लक्ष्य लालवानी का उम्र में रश्मि से 10 साल छोटा होना था।

बिग बॉस-13 में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच कभी न खत्म होने वाले झगड़े शुरू हो चुके हैं। दोनों लगातार अपने बीते विवादों को घर के अंदर लेकर आ रहे हैं और इनके बीच लड़ाइयां बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच एक खबर सामने आ रही है कि रश्मि देसाई कभी मॉडल से एक्टर बने लक्ष्य लालवानी के साथ रिलेशनशिप में थीं। 
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक 33 साल की रश्मि देसाई करीब 3 साल पहले खुद से 10 साल छोटे एक्टर लक्ष्य लालवानी(23 साल) के साथ रिलेशनशिप में थीं। सितंबर 2016 में रश्मि देसाई को लेकर खबर आई कि वो लक्ष्य लालवानी को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल अधूरी कहानी हमारी के सेट पर हुई थी। जिसमें लक्ष्य ने लीड रोल निभाया था और रश्मि ने स्पेशल अपीयरेंस दी थी। सेट पर मिलने के बाद दोनों करीब आते गए और एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। नंदीश संधू से तलाक के बाद रश्मि को लक्ष्य ने इमोशनली काफी सपोर्ट किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lakshcafe) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lakshcafe) on

एक करीबी सूत्र के मुताबिक, रश्मि और लक्ष्य सीरियल अधूरी कहानी हमारी की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के मेकअप रूम में काफी वक्त साथ बिताते थे। हालांकि दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन दोनों तब एक-दूसरे के प्यार में थे। बता दें, लक्ष्य लालवानी जल्द करण जौहर की फिल्म दोस्ताना-2 से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन भी लीड रोल में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lakshcafe) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मि देसाई की मां ने उनके इस रिश्ते को ठुकरा दिया था क्योंकि लक्ष्य उनसे करीब 10 साल छोटे थे। रश्मि के घरवालों ने उन्हें लक्ष्य से अलग होने या फिर घर छोड़ने का ऑप्शन दिया था। रश्मि ने तब घर छोड़ने का विकल्प चुना और तब वो बेघर हो गई थीं। रश्मि देसाई को मुंबई के लोखंडवाला में एक मकान किराए पर लेना पड़ा था। बाद में लक्ष्य के घर हुई पार्टी में झगड़े के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रश्मि ने किसी बात को लेकर लक्ष्य से झूठ कहा था। ये बात जब लक्ष्य को पता चली तो पार्टी में दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। बहस काफी हिंसक हो गई थी और लाक्ष्य ने गुस्से में शराब की बोतल भी तोड़ दी थी। इसी के बाद दोनों अलग हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@imrashamidesai) on

रश्मि और लक्ष्य दोनों काफी करीब थे और वास्तव में एक-दूसरे को पसंद करते थे। ज्यादातर दोनों को हर समय एक-दूसरे के घर में ही पाया जाता था। लड़ाई के बाद भी दोनों ने वापस चीजें सही करने की कोशिश की, लेकिन ये रिश्ता फिर नहीं जुड़ सका।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर