Bigg Boss 13 Finale:140 दिन बाद सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस 13 के विनर,असीम रियाज रनर अप

Bigg Boss 13 Finale: बिग बॉस सीजन 13 को 140 दिन बाद विनर मिल गया है। सिद्धार्थ शुक्ला ने सीजन 13 की ट्रॉफी उठाई और 50 लाख रुपए की प्राइज मनी जीत ली है। असीम रियाज शो के रनर अप हैं।

Bigg Boss 13 Finale Live
Bigg Boss 13 Grand Finale 

Bigg Boss 13 Grand Finale: सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस सीजन 13 के विनर बन गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने 140 दिन तक चले इस सीजन की ट्रॉफी और 50 लाख रुपए की प्राइज मनी जीत ली है। वहीं, असीम रियाज शो के रनर अप रहे। विनर का फैसला लाइव वोटिंग के जरिए हुआ।  
 
बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में बचे छह फाइनलिस्ट में से सबसे पहले पारस छाबड़ा 10 लाख रुपए लेकर बाहर हुए। इसके बाद आरती सिंह बाहर हुईं। टॉप चार में रश्मि देसाई बाहर हुईं और आखिर में शहनाज गिल शो से बाहर हुईं। 

बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले के अपडेट्स.... 

सलमान खान ने सिद्धार्थ और असीम रियाज का हाथ पकड़ा और आखिरकार सिद्धार्थ शुक्ला का हाथ उठाकर विनर के नाम की घोषणा कर दी । आपको बता दें कि लाइव वोटिंग केवल 15 मिनट तक ही चली थी। 

सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज ने इससे पहले एक स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी है। इस परफॉर्मेंस के जरिए उन्होंने 140 दिन तक चली अपनी दोस्ती और फिर दुश्मनी को दिखाया।

 

 

शहनाज गिल के घर से बेघर होने के बाद सलमान खान ने बताया कि वोटिंग लाइन्स फिर से खुल गई है। ये वोटिंग लाइन्स अब केवल 15 मिनट तक ही खुली रहेगी। सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जर्नी की झलक दिखाई है। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी है।

सलमान खान ने शहनाज गिल के बाहर होने की घोषणा की है। सलमान खान ने शहनाज गिल से कहा कि आप बिग बॉस के इतिहास की सबसे अनोखी कंटेस्टेंट हैं। सलमान ने कहा कि वह बहुत ही भारी दिल से इसकी घोषणा कर रहे हैं।

 

 

रश्मि देसाई को घर से बेघर करने के लिए रोहित शेट्टी और खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेंट्स घर के अंदर पहुंचे थे।सबसे पहले शहनाज गिल सेफ हुईं। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला सेफ हुए। आखिर में असीम रियाज और रश्मि देसाई में से रश्मि का सफर खत्म हुआ।

 

 

बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य की लड़ाई ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरी थी। अब फिनाले पर दोनों ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी है। इसके बाद रोहित शेट्टी ने घर में एंट्री ली है।

बिग बॉस से आरती सिंह घर से बेघर हो गई हैं। सलमान खान ने इसकी घोषणा कर दी है। अब सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज, रश्मि देसाई और शहनाज गिल टॉप चार कंटेस्टेंट हैं। आरती को लेने के लिए उनकी मम्मी घर के अंदर आईं।

 

 

फिनाले पर हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ भी पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ने सलमान खान के साथ क्रिकेट खेला है। इस दौरान हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ ने कहा कि वह शहनाज गिल को सपोर्ट कर रहे हैं। इस पर हरभजन सिंह ने कहा कि मोहम्मद कैफ अगले सीजन में आएंगे।

 

 

 

सलमान खान ने बताया कि विनर के अलावा बाकी फाइनलिस्ट खाली हाथ लौटकर नहीं जाएंगे। टॉप चार फाइनलिस्ट में से किसी एक अबू धाबी के यास आइलैंड हॉलिडे पर जाएगा।

 

सुनील ग्रोवर ने अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करते हुए  ‘बाला’ गाने पर एक कविता सुनाते है। इस कविता में वह हर फाइनलिस्ट की जर्नी के बारे में बताते हैं।

 

 

माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और असीम रियाज-हिमांशी खुराना ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी है। इस दौरान असीम रियाज ने हिमांशी खुराना को रिंग भी पहनाई है।

 

पारस छाबड़ा ने 10 लाख रुपए लेकर गेम छोड़ दिया है। सलमान खान ने बताया कि सामने एक ब्रीफकेस है। उसमें 10 लाख रुपए है। जो उस ब्रीफकेस को ले जाएगा वह शो से बाहर हो जाएगा। ऐसे में पारस ये ब्रीफकेस उठा लेते हैं। अब आरती सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, रश्मि देसाई और असीम रियाज टॉप पांच कंटेस्टेंट हैं।

 

सुनील ग्रोवर डोनाल्ड ट्रंप, शाहरुख खान, सलमान खान, मनमोहन सिंह के अवतार में आए। इसके बाद सलमान खान ने आरती सिंह से पूछा कि वह ब्लू पगड़ी वाले कौन थे। इस पर आरती सिंह ने कहा मनमोहन देसाई। इसके बाद शहनाज से डोनाल्ड ट्रंप के बारे में पूछा तो वह नहीं बता पाई। 

 

 

 

 

 शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख ने बताया कि वह बचपन से ही मॉडल बनना चाहती थी। मैं उसे मारा करता था। आज गर्व है कि मुझे शहनाज के पिता से जाना जाता है। इसके अलावाआरती सिंह की मम्मी ने भी कहा कि उन्हें भी आज उन्हें आरती की मम्मी कहकर लोग बुलाते हैं।

असीम रियाज के पिता रियाज अहमद चौधरी और मम्मी शबनम नाज ने भी खास मैसेज दिया। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला की मम्मी और पारस छाबड़ा की मम्मी ने भी फिनाले के लिए खास मैसेज भेजा है।

फिनाले में सभी टॉप 6 के कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों का मैसेज दिखाया। रश्मि देसाई की मम्मी रसीला अजय देसाई ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने अरहान से ब्रेकअप कर लिया है। मम्मी को देखते ही रश्मि फूट-फूटकर रोने लगी थी। 
 

फिनाले के दिन भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच अनबन हो रही हैं। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला से कह रही हैं कि वह उनके लिए पागल हो गई हैं। शहनाज गिल ने कहा है कि वह काफी नर्वस हो रही हैं। 

 

 

सलमान खान ने बिग बॉस 13 के विनर को मिलने वाली ट्रॉफी की झलक दिखाई। वहीं, सीजन 13 के ज्यादातर कंटेस्टेंट भी फिनाले में पहुंचे हैं। सलमान खान ने बताया कि जीतने वाले कंटेस्टेंट को 50 लाख रुपए प्राइज मनी मिलेगी।

 

 

बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने अपने दबंग 3 के गाने मुन्ना बदनाम हुआ से एंट्री ले ली है। इस दौरान सलमान खान की इस सीजन की जर्नी की झलक दिखाई गई है। सलमान खान ने कहा 10 साल से ये शो कर रहा हूं। थक गया हूं, पक गया हूं। 

 

 

ग्रैंड फिनाले में Sidnaaz (सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल) भी एक रोमांटिंक परफॉर्मेंस देंगे। प्रोमो के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के लिए पंजाबी मुंडे के अवतार में नजर आने वाले हैं। 

 

 


कलर्स द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई फिल्म रामलीला के रोमांटिक गाने अंग लगा दे में स्पेशल परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इस परफॉर्मेंस के जरिए अभी तक उनके लव और हेट रिलेशनशिप को दिखाया जाएगा।  

 

 

बिग बॉस 13 के फिनाले में असीम रियाज और हिमांशी खुराना भी एक रोमांटिक परफॉर्मेंस देंगे। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज भी परफॉर्मेंस देंगे। इसमें दोनों की दुश्मनी देखने को मिलेगी। 

 

 

 

 

 

बिग बॉस 13 के होस्ट सलमान खान का भी फिनाले से पहले लुक सामने आ गया है। सलमान खान इस फिनाले में ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आने वाले हैं। वह जानम समझा करो, स्वैग से करेंगे सबका स्वागत जैसे गानों में एंट्री लेंगे।

 

 

 

ग्रैंड फिनाले में सुनील ग्रोवर अमिताभ बच्चन की मिमिक्री करते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा फिनाले में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ और गेंदबाज हरभजन सिंह भी शो में एंट्री लेंगे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर