Bigg Boss 13 में हुई दिल्ली के पारस छाबड़ा की एंट्री, कैलेंडर गर्ल को कर रहे डेट

टीवी मसाला
Updated Sep 29, 2019 | 21:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रियलिटी शो स्प्लिट्सविला-5 फेम पारस छाबड़ा भी बिग बॉस-13 में नजर आने वाले हैं। दिल्ली के रहने वाले पारस छाबड़ा को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस की कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है...

BB 13 paras chhabra salman khan Show Bigg Boss contestant lifestyle And Girlfriend
पारस छाबड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 में मॉडल और एक्टर पारस छाबड़ा की एंट्री हो रही है।
  • पारस लंबे टाइम तक सीरियल बिदाई फेम सारा खान के साथ रिलेशनशिप में थे।
  • एक्ट्रेस सारा खान बिग बॉस की चर्चित कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।

बिग बॉस-13 का ग्रांड प्रीमियर शुरू हो चुका है। इस बार सलमान खान के शो में कॉमनर की बजाय सिर्फ सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट ही शामिल हो रहे हैं। खबर सामने आ रही है कि रियलिटी शो स्प्लिट्सविला-5 फेम पारस छाबड़ा भी बिग बॉस-13 में नजर आने वाले हैं। दिल्ली के रहने वाले पारस छाबड़ा को लेकर बताया जा रहा है कि उन्होंने बिग बॉस की कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है और वो शो के कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए हैं। 
जानकारी के मुताबिक पारस छाबड़ा, सलमान खान के शो बिग बॉस-13 अब दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। पारस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे थे। पारस लंबे टाइम तक सीरियल बिदाई फेम और बिग बॉस की चर्चित कंटेस्टेंट रही सारा खान के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि बाद में दोनों का आपसी सहमति से ब्रेकअप हो गया। अब बताया जाता है कि पारस फिल्म कैलेंडर गर्ल फेम आकांक्षा सिंह के साथ लव रिलेशनशिप में हैं। दोनों साथ में सोशल मीडिया पर कई फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

पारस मॉडलिंग करते हैं और उन्हें खासतौर पर स्प्लिट्सविला-5 के लिए पहचाना जाता है। स्प्लिट्सविला सीजन 5 को पारस ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा के साथ जीता था। पारस फेमस टीवी सीरियल बढ़ो बहू, हमारी अधूरी कहानी और कर्म संगिनी में भी काम कर चुके हैं। उन्हें आखिरी बार सीरियल विघ्नहर्ता गणेश में देखा गया था। शो में उन्होंने रावण का रोल प्ले किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

बिग बॉस-13 की शुरुआत 29 सितंबर रात 9 बजे से होगी। ये सफर 15 हफ्तों तक चलेगा जिसमें कई सेलिब्रिटी बिग बॉस के घर में बंद रहेंगे। बिग बॉस सीजन 13 का टाइम अलग-अलग है। वीकेंड का वार और प्रीमियर एपिसोड का प्रसारण रात 9 बजे होगा, जबकि वीक डे यानी सोमवार से शुक्रवार तक शो का प्रसारण रात 10.30 बजे होगा। हर बार की तरह इस बार भी बिग बॉस 13 कलर्स पर ही शुरू होने वाला है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर