Bigg Boss 13: क्या पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को मिल गया नया प्यार? वेलेंटाइन डे पर शेयर की फोटो

Paras Chhabra Girlfriend Akansha Puri: क्या बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को नया प्यार मिल गया है? उन्होंने वेलेंटाइन डे पर एक खास फोटो शेयर की है।

Akansha Puri with Paras Chhabra
Akansha Puri with Paras Chhabra 
मुख्य बातें
  • क्या पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी को नया प्यार मिल गया है
  • आकांक्षा ने वेलेंटाइन डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास फोटो शेयर की है
  • मालूम हो कि पारस और आकांक्षा पिछले तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा की घर में को- कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के साथ नजदीकियों के चलते उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उनसे नाराज हैं। इसके चलते दोनों के रिश्तों में कड़वाहट भी आ गई है। लेकिन घर से बाहर और पारस से दूर आकांक्षा के लिए वेलेंटाइन डे स्पेशल रहा है।

आकांक्षा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें गुलाब के फूलों का गुलदस्ता और रेड टेडी बियर नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा, 'घर पर लौटो और यह मिले तो खुशी होती है। हैप्पी वेलेंटाइंस डे'। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि उन्हें यह तोहफा उनके नए लवर ने दिया है या उनके किसी फैन ने। अगर यह गिफ्ट किसी फैन की तरफ से है तो ठीक है लेकिन अगर उनके नए लवर ने यह भेजा है तो यकीनन पारस के लिए यह बड़ा झटका होगा।

मालूम हो कि आकांक्षा और पारस पिछले करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन बिग बॉस 13 के घर में जाने के बाद उनकी माहिरा से नजदीकियां हो गईं। इससे आकांक्षा और पारस के रिश्ते खराब हो गए। इस रिश्ते में तब और खटास आ गई जब एक वीकेंड का वार में पारस ने सलमान से कहा कि वो आकांक्षा को छोड़ना चाहते हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akanksha Puri (@akanksha8000) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akanksha Puri (@akanksha8000) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Akanksha Puri (@akanksha8000) on

आकांक्षा ने कहा था कि रियाज से करना चाहती हैं शादी

आकांक्षा और पारस के बीच रिश्ते खराब हो चुके हैं। इस बीच आकांक्षा ने  रेडियो चैनल रेड एफएम को इंटरव्यू दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि वो किसे किल करना चाहेंगी, किससे शादी करना चाहेंगी और किससे हुकअप करेंगी। इसपर आकांक्षा ने कहा कि वो असीम रियाज से शादी करना चाहेंगी वहीं सिद्धार्थ शुक्ला संग हुकअप करेंगी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर