Bigg Boss 13: Sidharth Shukla को शहनाज गिल ने किया KiSS, जानें क्यों दे डाली भूख हड़ताल पर जाने की धमकी

टीवी मसाला
Updated Dec 18, 2019 | 13:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla Shehnaz Gill Video: बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की प्यार भरी तकरार भी देखने को मिलने वाली है। शहनाज अपने दोस्त सिद्धार्थ को मनाने के लिए कई जतन करती दिखेंगी...

Bigg Boss 13 Shehnaz Gill Kiss Sidharth Shukla And threat to go hunger strike
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सिद्धार्थ शुक्ला की बिग बॉस-13 में वापसी हो गई है।
  • शहनाज गिल घर में सिद्धार्थ के वापस आने से बेहद खुश हैं।
  • शो में जल्द दोनों की प्यार भरी तकरार देखने को मिलने वाली है।

बिग बॉस-13 में एकबार फिर दर्शकों को सिडनाज की क्यूट केमेस्ट्री देखने को मिलने वाली है। जैसा कि सिद्धार्थ शुक्ला अस्पताल से वापस बिग बॉस में लौट आए हैं और शहनाज गिल उनकी वापसी से बेहद खुश हैं। सिद्धार्थ के घर में आते ही हलचल मच गई और वापस से झगड़े भी शुरू हो गए हैं। हालांकि इसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की प्यार भरी तकरार भी देखने को मिलने वाली है।
दरअसल बिग बॉस-13 के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें देर रात शहनाज अपने दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला को मनाने की कोशिश करती नजर आएंगी। शहनाज गिल बार-बार सिद्धार्थ से बात करने की कोशिश करेंगी लेकिन वो इनकार कर देंगे। ऐसे में नाराज हुए सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज बताएंगी कि वो बहुत जिद्दी हैं और उनके पास मनाने के अपने रास्ते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

बिग बॉस-13 के घर में शहनाज गिल कभी सिद्धार्थ शुक्ला को मनाने के लिए किस करेंगी तो कभी उन्हें लिपस्टिक लगाने की कोशिश करेंगी। हालांकि सिद्धार्थ फिर भी नहीं मानेंगे। तब शहनाज, सिद्धार्थ से कहेंगी कि तमाशा बंद करें नहीं तो वो भूख हड़ताल पर चली जाएगी और एक निवाला भी नहीं खाएंगी। शहनाज गिल कहती हैं कि खाना ना खाने से वो बीमार हो जाएगी और फिर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा। लेकिन वो हॉस्पिटल में भी खाना नहीं खाएंगी जब तक सिद्धार्थ नहीं मानेंगे। शहनाज गिल की ये सब धमकी सुनने के बाद भी सिद्धार्थ शुक्ला अपना गुस्सा नहीं छोड़ते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा प्रोमो में शेफाली बग्गा अपने बदले मोड में दिखाई देंगी। वो रात में सबको परेशान करेंगी ताकि कोई सो ना सके। शेफाली के इस बर्ताव से परेशान होकर गुस्से में विकास, अरहान और सिद्धार्थ उनको वॉशरूम में बंद देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर