Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Preview: खेसारी लाल यादव ने ली एंट्री, सलमान से बुलवाए भोजपुरी डायलॉग्स

टीवी मसाला
Updated Oct 27, 2019 | 15:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar Preview: कलर्स द्वारा जारी शो के प्रोमो में खेसारी की एंट्री की क्लिप दिखाई है। खेसारी अपने सिग्नेचर सॉन्ग ठीक है से एंट्री लेते हैं। खेसारी ने सलमान से भोजपुरी में डायलॉग्स बुलवाए।

Khesari Lal Yadav
Khesari Lal Yadav 
मुख्य बातें
  • भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं।
  • खेसारी 'सलमान का फैन' गाने में एंट्री लेते हैं। इसके बाद वह अपना सिग्नेचर सॉन्ग 'ठीक है' गाते हैं।
  • दिवाली के मौके पर घर में सीजन 11 की कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा, हर्ष लिंबाचिया और आदित्य नारायण घर में एंट्री लेंगे।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 13 में शनिवार को दो वाइल्ड कार्ड एंट्री की घोषणा कर दी है। वहीं, आज के एपिसोड में भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में एंट्री लेने वाले हैं। खेसारी ने स्टेज पर सलमान खान से भोजपुरी डायलॉग्स भी बुलवाए हैं। 

कलर्स द्वारा जारी शो के प्रोमो में खेसारी की एंट्री की क्लिप दिखाई है। इसमें खेसारी कह रहे हैं- कालों का काल हूं, हर दिल का एक सवाल हूं। यूपी का लाडला और बिहार का बेटा हूं। मैं खेसारी लाल हूं। इसके बाद खेसारी 'सलमान का फैन' गाने में एंट्री लेते हैं। इसके बाद वह अपना सिग्नेचर सॉन्ग 'ठीक है' गाते हैं।

खेसारी सलमान से कहते हैं कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। वह रिक्वेस्ट करते हैं कि आप अपने कुछ डायलॉग भोजपुरी में बोलें। सलमान सबसे पहले अपना डायलॉग 'स्वागत नहीं करोगे हमारा' को भोजपुरी में बोलते हैं। इसके बाद फिल्म किक का डायलॉग 'दिल में आता हूं समझ में नहींट को भोजपुरी में बोलते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
कल से BigBoss में भोजपुरी का परचम । https://youtu.be/t4KOYfHeNTo A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav) on

दिवाली पर घरवालों ने किया ये टास्क  
दिवाली के मौके पर घर में सीजन 11 की कंटेस्टेंट ढिंचैक पूजा, हर्ष लिंबाचिया और आदित्य नारायण घर में एंट्री लेंगे। ये तीनों ही घरवालों को एक खतरनाक टास्क देने वाले हैं। इस टास्क में सभी को फिसलन वाले गद्दे में पानी की बाल्टी लेकर दौड़ना है।

ढिंचैक पूजा ने सलमान खान के साथ स्टेज पर 'आफरीन तू बेवफा है' गाना गाती हैं। सलमान खान भी उनके साथ गाना गाते हैं। ढिंचैक का गाना सुनकर बच्चा कहता है मेरे कान से खून निकल रहा है। इसके बाद सलमान स्टेज पर ढिंचैक के लिए एक गाना बनाते हैं। 

ये हैं दो वाइल्ड कार्ड एंट्री 
बिग बॉस में इससे पहले दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के नाम की घोषणा हो गई है। इनमें पहला नाम है हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास पाटिल है। विकास यूट्यूबर हैं, उनके डायलॉग 'पहली फुरसत में निकल' काफी पॉपुलर हुए थे। 

बिग बॉस 13 की दूसरी वाइल्ड कार्ड एंट्री है- तहसीन पूनावाला। तहसीन पूनावाला राजनीतिक विश्लेषक हैं। आपको बता दें कि इस हफ्ते सभी घरवाले घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटेड हैं। वहीं, पहले फिनाले के बाद आधे कंटेस्टेंट घर से बेघर हो जाएंगे। इसके बाद वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर