Bigg Boss 13: जब इन कंटेस्टेंट्स पर फूटा था सलमान खान का गुस्सा, घर से निकाल दिया था बाहर

टीवी मसाला
Updated Sep 26, 2019 | 19:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Salman Khan: बिग बॉस सीजन 13 का कुछ ही दिनों में आगाज होने वाला है। शो में इससे पहले कई कंटेस्टेंट्स पर सलमान खान का गुस्सा फूट चुका है। यहां तक कि सलमान ने इन्हें शो से निकाल दिया था।

Bigg Boss
Bigg Boss 
मुख्य बातें
  • सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के होस्ट के रोल में वापस लौटेंगे।
  • बिग बॉस में ऐसे कई ऐसे कंटेस्टेंट्स थे जिन्होंने सलमान खान से पंगा लिया था।
  • सलमान खान ने पिछले कई कंटेस्टेंट्स को खुद शो से बाहर कर दिया था।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 13 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस सीजन में केवल सेलेब्स ही हिस्सा होंगे। वहीं, सलमान खान एक बार फिर होस्ट के रोल में वापस लौटेंगे। सलमान खान इस शो को पिछले 10 साल से होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस में ऐसे कई ऐसे कंटेस्टेंट्स थे जिन्होंने सलमान खान से पंगा लिया था। कई कंटेस्टेंट्स को उन्होंने खुद शो से बाहर कर दिया था।

बिग बॉस सीजन 6 के कंटेस्टेंट इमाम सिद्दीकी विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। सलमान खान को शो में पहली बार इतना ज्यादा गुस्से में देखा गया। इमाम बार-बार 'टाइम आउट' कहकर उन्हें भड़का रहे थे। 

इमाम यही नहीं रुके उन्होंने शाहरुख खान और प्रीति जिंटा को कास्ट करना का क्रेडिट खुद को दे रहे थे। इमाम की ये बात सुनकर सलमान खान भड़क गए। सलमान ने इमाम को डांट लगाते हुए कहा कि "मेरे साथ हद में रहना।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hahahaha Time Out #tbt #throwback #biggboss6 #imamsiddique #salmankhan A post shared by BIGG BOSS 13 (@biggbosss13x) on
 

स्वामी ओम और प्रियंका जग्गा 
बिग बॉस सीजन 10 में स्वामी ओम को कौन भूल सकता है। स्वामी ओम बिग बॉस की हिस्ट्री के सबसे विवादित कंटेस्टेंट हैं। रोहन मेहरा और बानी पर यूरीन फेंकने के बाद शो से निकाल दिया था। स्वामी ओम की हरकतों के कारण उन्हें सलमान खान ने कई बार डांट लगाई थी। 

सीजन 10 की ही कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा को भी सलमान खान ने शो से बाहर निकाल दिया था। सलमान खान इतने नाराज हो गए थे कि उन्होंने घोषणा कर दी थी कि अगर प्रियंका को शो में वापस लाया गया तो वह शो छोड़ देंगे। 

करिश्मा तन्ना और कुशाल टंडन
बिग बॉस सीजन 8 की कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना घर के अंदर अक्सर नखरे करती रहती थीं|  एक टास्क के दौरान गौतम गुलाटी के साथ उनकी एक लड़ाई हुई थी। हालांकि, गौतम ने कई बार माफी मांगी थी। करिश्मा उनकी माफी नहीं मान रही थी। इस कारण सलमान खान को गुस्सा आया और वह करिश्मा पर चिल्ला उठे थे।

सलमान खान और कुशाल टंडन के बीच लड़ाई को कौन भूल सकता है। कुशाल और काजोल की बहन तनिशा मुखर्जी के बीच लड़ाई हुई थी। इसके बाद सलमान ने कुशाल को शो से निकाल दिया। शो से निकलकर कुशाल ने दावा किया कि सलमान ने उनसे माफी मांगी। सलमान ने कुशाल को वापस बुलाया और खूब चिल्लाए थे।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर