रश्मि देसाई के बॉयफ्रेंड से शहनाज गिल की दुश्मन तक, ये हैं Bigg Boss 13 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स

टीवी मसाला
Updated Nov 02, 2019 | 19:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Wild Card Contestants: बिग बॉस के पहले फिनाले के बाद आधे घरवालों का सफर खत्म हो जाएगा। इनकी जगह वाइल्ड कार्ड एंट्रीज लेंगी। जानिए बिग बॉस 13 के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के बारे में...

Bigg Boss 13
Bigg Boss 13 Wild card Entries 
मुख्य बातें
  • Bigg Boss 13 की वाइल्ड कार्ड एंट्री के नाम का खुलासा हो गया है।
  • पहले फिनाले के बाद आधे कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो जाएंगे। वाइल्ड कार्ड एंट्री उनकी जगह लेंगे।
  • सीजन 13 की वाइल्ड कार्ड एंट्री के नाम का खुलासा हो गया है।

मुंबई. बिग बॉस 13 का पहला फिनाले इस हफ्ते होगा। सलमान खान ने वीकेंड का वार में घोषणा की थी कि पहले फिनाले के बाद आधे कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो जाएंगे। वहीं, इनकी जगह वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे। अब इन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा   

बिग बॉस 13 के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हैं यूट्यूबर और टिक टॉक स्टार विकास फाटक। विकास को हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से भी जाना जाता है। वह पहली बार पुलवामा हमले के बाद चर्चा में आए थे। उनका डायलॉग- 'पहली फुरसत में निकल' काफी वायरल हुआ था। 

विकास के यूट्यूब पर एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और टिक टॉक पर पांच लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा विकास संजय दत्त के बहुत बड़े फैन हैं। कलर्स द्वारा जारी वीकेंड का वार के प्रोमो के मुताबिक सलमान खान विकास की बात संजय दत्त से करवाएंगे। 

 

 

अरहान खान और हिमांशी खुराना 
बिग बॉस में रश्मि देसाई के बॉयफ्रेंड अरहान खान की भी एंट्री होने वाली है। बिग बॉस 13 के प्रीमियर से पहले ये खबर उड़ी थी कि अरहान और रश्मि घर के अंदर शादी कर सकते हैं। अरहान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा कि वह रश्मि काफी अच्छे दोस्त हैं। अरहान टीवी सीरियल बड़ो बहू में काम कर चुके हैं। 

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल की दुश्मन हिमांशी खुराना भी एंट्री लेने वाली हैं। हिमांशी पंजाबी सिंगर और मॉडल हैं। हिमांशी और शहनाज के बीच सोशल मीडिया पर काफी जुबानी जंग हुई थी। शहनाज ने अपने स्नैपचैट में हिमांशी के गाने 'आई लाइक इट' की जमकर बुराई की थी। वहीं, हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका जवाब दिया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
LAGOM.....( not too little, not too much . Just right ) @rajeshgopinath_clicks #lagom A post shared by Arhan Khan (@arhaankhaan) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Everyday is a new beginning.. Take a deep breath.. smile and start a new journey.. #realhimanshi #himanshikhurana A post shared by Himanshi Khurana (@iamhimanshikhurana) on


 

 

खेसारी लाल यादव, शैफाली जरीवाला और तहसीन पूनावाला 
बिग बॉस 13 के तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला, तहसीन पूनावाला और खेसारी लाल यादव की घर में एंट्री हो गई है। ये तीनों ही सीक्रेट रूम में बैठकर पिछले कुछ दिनों से घरवालों के गेम पर नजर रख रहे हैं। 

 

 

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्मों के सबसे पॉपुलर सिंगर और एक्टर हैं। वहीं, शेफाली जरीवाला साल 2002 में आए म्यूजिक एल्बम कांटा लगा से चर्चा में आई थीं। तीसरे कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला राजनीतिक विश्लेषक हैं। उन्हें अक्सर टीवी डिबेट्स में देखा गया है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर