Bigg Boss 13 Day 26 Written Updates: गाली सुनकर पारस छाबड़ा से भिड़ गए असीम रियाज, शहनाज ने शैफाली से कहा सॉरी

टीवी मसाला
Updated Oct 26, 2019 | 01:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss 13 Day 26 updates: बिग बॉस 13 में आज पारस और असीम के बीच पिछले तीन हफ्ते से चली आ रही लड़ाई धक्का-मुक्की तक पहुंच जाती है। पारस असीम को गाली देते हैं इसके बाद असीम अपना आपा खो देते हैं।

Bigg Boss 13 Day 26
Bigg Boss 13 Day 26 
मुख्य बातें
  • पारस असीम को गाली देते हैं इसके बाद असीम काबू से बाहर हो जाते हैं।
  • घर में माहौल खराब होते देख बिग बॉस सभी को संयम बरतने के लिए कहते हैं। 
  • बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और असीम को कनफेशन रूम में बुलाते हैं।

मुंबई. बिग बॉस 13 के 27वें दिन दो गुटों मे बंटे घर में झगड़ा हिंसक हो जाता है। असीम रियाज और पारस के बीच लड़ाई हाथा-पाई तक पहुंच जाती हैं। वहीं, शैफाली बग्गा घर छोड़ने की जिद लिए बिग बॉस के मुख्य दरवाजे के बाहर खड़ी रहती हैं।

शुक्रवार (25 अक्टूबर) के एपिसोड की शुरुआत किचन की लड़ाई से होती है। सिद्धार्थ शुक्ला और असीम रियाज चाय की पत्ती ढूंढते हैं। सिद्धार्थ और असीम बिग बॉस से शिकायत करते हैं कि घर का राशन छुपाया जा रहा है। 

पारस असीम को गाली देते हैं इसके बाद असीम काबू से बाहर हो जाते हैं। दोनों के बीच काफी ज्यादा धक्का-मुक्की होती है। दूसरी तरफ देवोलीना सिद्धार्थ शुक्ला से कहती हैं कि वह लड़ने का बहाना ढूंढते हैं। घर में माहौल खराब होते देख बिग बॉस सभी को संयम बरतने के लिए कहते हैं। 

कनफेशन रूम में बुलाते हैं बिग बॉस
घर की लड़कियों के टारगेट में शहनाज गिल हैं। रश्मि शहनाज को गिरी हुई औरत कहती हैं। वहीं, शहनाज माहिरा को बार-बार उकसाती है। जवाब में माहिरा उनका मुंह तोड़ने की धमकी देती हैं। इसके बाद बिग बॉस शहनाज और माहिरा से कहते हैं कि दोनों शांत रहे।   

बिग बॉस सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा और असीम को कनफेशन रूम में बुलाते हैं। वह तीनों के बीच मामला सुलझाने की कोशिश करते हैं। असीम कहते हैं कि कोई उन्हें गाली देता है तो वह अपना आपा खो जाते हैं। 

सिद्धार्थ और रश्मि करते हैं बात 
घर का माहौल बिगड़ने के बाद कंटेस्टेंट एक दूसरे से दोस्ती करने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि देसाई के पास जाते हैं। दोनों अपने मतभेद आपसी सहमति के साथ सुलझाने के लिए राजी हो जाते हैं। 

कनफेशन रूम से निकलने के बाद पारस असीम के पास जाकर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। हालांकि, असीम पारस को माफ नहीं करते हैं। वहीं, शहनाज भी शैफाली को सॉरी कहती हैं, लेकिन शैफाली कोई जवाब नहीं देती। शैफाली आरती सिंह के साथ बेड शेयर करने से मना कर देती हैं। इसके बाद आरती रोने लगती हैं।      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर