Bigg Boss 14 Highlights: घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हुए पांच सदस्य, राहुल वैद्य की दोबारा हुई एंट्री

Bigg Boss 15 December 2020 Highlights: बिग बॉस 14 में आज इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया हुई है। घर से बेघर होने के लिए कुल पांच सदस्य नोमिनेटेड हैं। जानिए कौन हैं ये सदस्य...

Bigg Boss 14
Bigg Boss 14 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में आज नोमिनेशन की प्रक्रिया हुई।
  • घर से बेघर होने के लिए पांच कंटेस्टेंट नोमिनेटेड हैं।
  • राहुल वैद्य की घर में दोबारा एंट्री हुई।

मुंबई. बिग बॉस 14 में आज इस हफ्ते नोमिनेशन टास्क हुआ। पुराने सभी सदस्य एजाज खान के खिलाफ नजर आए। इस हफ्ते चार सदस्य घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हो गए हैं।

बिग बॉस के घर में आज की शुरुआत में अर्शी और विकास के झगड़ा का मुद्दा छाया रहा। राखी सावंत कहती हैं कि वह अपने भाई विकास गुप्ता के जाने के बाद अब राहुल को अर्शी से बचाना चाहती हैं। 
 
राहुल महाजन इसके बाद खुद कहते हैं कि वह अर्शी से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं। दूसरी तरफ निक्की तंबोली और मनु के बीच में भी दोस्ती बढ़ने लगती हैं। अली मनु से कहते हैं कि अर्शी कह रही हैं कि उनका और निक्की का चक्कर चल रहा है। 

Image

निक्की और कश्मीरा के बीच हुआ झगड़ा
निक्की तंबोली और कश्मीरा शाह मनु के टॉपिक पर बात करते हैं। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा होने लगता है। कश्‍मीरा कहती हैं कि वह निक्‍की तंबोली का मुंह तोड़ देंगी। घर में इस हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया हुई। 

रुबीना अर्शी और एजाज को नोमिनेट करती हैं। राहुल अर्शी और रुबीना को नोमिनेट करते हैं। राखी मनु को नोमिनेट करती हैं। जैसमीन और अभिनव एजाज को नोमिनेट करते हैं। 

Image

ये कंटेस्टेंट हुए नोमिनेट  
कश्मीरा निक्की और अभिनव को नोमिनेट करते हैं। अली एजाज और अर्शी खान को नोमिनेट करते हैं। मनु अली और अर्शी को नोमिनेट करते हैं। आखिर में अर्शी राहुल और मनु को नोमिनेट करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इस हफ्ते नोमिनेशन के लिए नोमिनेटेड हैं- मनु पंजाबी, कश्मीरा शाह, एजाज खान, अभिनव शुक्ला और अर्शी खान। वहीं, शो के आखिरी में राहुल महाजन की घर में दोबारा एंट्री लेते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर