Bigg Boss 14, 26 Nov 2020 Day 53: पति अभिनव शुक्ला से रुबीना का जबरदस्त झगड़ा, जैस्मिन से दोस्ती में आई दरार

Bigg Boss 14, 26 Nov 2020 Day 52 Written Update: बिग बॉस 14 के गुरुवार को प्रसारित एपिसोड में रुबीना दिलाइक का अपने पति अभिनव शुक्ला और दोस्त जैसमीन भसीन से जोरदार झगड़ा हो गया।

Rubina Dilaik and Abhinav Shukla
रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला 
मुख्य बातें
  • पति अभिनव शुक्ला के साथ हुआ रुबीना दिलैक का झगड़ा
  • टास्क को लेकर दोस्त जैस्मिन भसीन और रुबीना के बीच भी हुई बहस
  • बिग बॉस मे भूख हड़ताल पर टीवी की 'छोटी बहू' और 'शक्ति' एक्ट्रेस

Bigg Boss 14, 26 Nov 2020 Day 53 Written Episode Update: बिग बॉस 14 के हालिया एपिसोड में पति-पत्नी की जोड़ी अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलाइक के बीच असहमति की दरार देखने को मिली। हमेशा दर्शकों को अपना प्यार भरा पक्ष दिखाने वाले कपल ने अब तक कभी भी घरवालों के सामने लड़ाई नहीं की थी, लेकिन गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में इसकी शुरुआत हो गई। ताजा एपिसोड में, रुबीना के पति अभिनव से झगड़े के अलावा एक बार फिर दोस्त जैस्मिन भसीन के साथ भी मतभेद नजर आए।

रुबीना और जैस्मिन का झगड़ा:

रुबीना दिलैक का जैस्मिन के साथ इसलिए झगड़ा हुआ क्योंकि उन्होंने निक्की तम्बोली को बेडरूम के क्षेत्र में बंद कर दिया था जो कि जैस्मिन की टीम का हिस्सा थीं। लड़ाई के दौरान रुबीना और जैस्मिन एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए जबकि रुबीना ने जैस्मिन की ओर से उनकी नकारात्मक छवि दिखाने की बात कही। जैस्मिन ने कहा कि रुबीना को शब्दों से खेलने और दूसरों को बुरी पक्ष दिखाने की आदत है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv)

पति के साथ जबरदस्त बहस:

दोस्त के अलावा छोटी बहू और शक्ति जैसे लोकप्रिय सीरियल करने वाली एक्ट्रेस की पति के साथ भी जबरदस्त बहस हुई। उदाहरण के लिए जब रुबीना अभिनव को अपनी बात समझाने की कोशिश करती हैं तो वह उन पर चिल्ला पड़ते हैं और कहते हैं कि उसके पास दिमाग नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv)

रुबीना ने यहां तक ​​कहा कि अभिनव उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं। आगे उन्होंने जैस्मिन का नाम लेते हुए कहा कि अभिनव उसकी रक्षा कर रहा है जबकि वह उससे छेड़छाड़ कर रही है। रुबीना ने जैस्मिन पर अपने पति अभिनव शुक्ला से मीठी-मीठी बातों में बहलाने का आरोप लगाया।

रुबीना दिलैक की भूख हड़ताल:

झगड़ों के अलावा रुबीना भूख हड़ताल पर चली जाती हैं और पति अभिनव और कप्तान कविता कौशिक की ओर से खाना खाने के लिए अनुरोध करने के बाद भी खाना नहीं खातीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर