Bigg Boss 14 7 Dec 2020 Highlights: एजाज खान ने किया खुलासा, झूठे केस में फंसवाना चाहते थे विकास गुप्ता

Bigg Boss 14 7 Dec Highlights: बिग बॉस 14 मेंआज सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन,  मनु पंजाबी और अर्शी खान ने घर में एंट्री ले ली है।

Bigg Boss 14
Bigg Boss 14 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस के घर में आज चैलेंजर्स ने दोबारा एंट्री ली।
  • राहुल महाजन को दिन का राजा घोषित किया गया
  • एजाज खान ने विकास गुप्ता का राज खोला है। 

मुंबई. बिग बॉस 14 में आज पांच चैलेंजर्स ने घर में एंट्री ली है। सीजन 11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन,  मनु पंजाबी और अर्शी खान ने घर में एंट्री ले ली है। वहीं, एजाज खान ने विकास गुप्ता का राज खोला है। 

शो की शुरुआत में सबसे पहले विकास गुप्ता ने घर में एंट्री ली। बिग बॉस ने विकास गुप्ता को याद दिलाया कि उन्हें तीन टास्क तीन दिन में पूरे करने है। इसके बाद उन्हें कुछ स्पेशल पावर मिलने वाली है। 

Bigg Boss 14, 7 Dec 2020  Highlights  

  1.  एजाज खान ने बताया कि वह तनु वेड्स मनु के बाद हिमाचल प्रदेश चले गए थे। एक लड़की ने उन्हें झूठे दहेज केस में फंसाने की धमकी दी थी। एजाज के मुताबिक विकास गुप्ता के कहने पर उस लड़की ने ऐसा किया था। 
  2.  घर में विकास गुप्ता की एंट्री के बाद कश्मीरा शाह ने घर में एंट्री ली। कश्मीरा शाह ने जैसमीन भसीन और अली गोनी के रिश्ते पर कमेंट किया। इस पर जैसमीन भड़क गई।
  3. कश्मीरा शाह की विकास गुप्ता के साथ बॉन्डिंग बढ़ने लगी। दोनों ने मजाक में एक दूसरे से झगड़ा किया, जिससे सभी घरवाले उठ गए। वहीं, कश्मीरा ने एजाज को कहा कि वह उनसे दोस्ती करना चाहती हैं।
  4. कश्मीरा शाह के बाद सीजन 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान ने एंट्री ली। एंट्री लेने के बाद अर्शी खान अभिनव से कहती हैं कि वह उन्हें पापा बनाना चाहती हैं। 
  5. अर्शी खान इसके बाद विकास गुप्ता से दोस्ती टूटने का जिक्र करते हैं। विकास ने बताया कि उन्होंने सीजन 11 में जीते अपने छह लाख रुपए में से तीन लाख रुपए अर्शी खान को ऑफर किए थे, लेकिन अर्शी ने ठुकरा दिए। 
  6. विकास ने कहा कि अर्शी खान ने मीडिया के सामने कहा कि मैंने कभी पैसे दिए ही नहीं। अर्शी खान के बाद बिग बॉस सीजन 10 के फाइनलिस्ट मनु पंजाबी ने घर में एंट्री ली है।
  7. आखिर में राहुल महाजन ने घर में एंट्री ली। बिग बॉस ने राहुल महाजन को घर का एक दिन का महाराजा घोषित कर दिया। राहुल महाजन ने मनु पंजाबी को अपना वजीर, एजाज खान को बॉडीगार्ड और अर्शी खान को शाही रसौया बनाया।

Image

Image

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

आज के एपिसोड में विकास गुप्ता चार में से तीन कार्य पूरा करने में सफल रहे। वहीं, अब देखना है कि कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत के आने के बाद सीन कैसे पलटता है।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर