Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 ने पूरा किया अर्शी खान का सपना, मुंबई में खरीदा 2BHK फ्लैट

बिग बॉस सीजन 14 की कंटेस्टेंट अर्शी खान ने मुंबई में नया आशियाना खरीद लिया है। अर्शी खान का ये 2BHK फ्लैट है। बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट ने बताया कि वह पैसों के लिए काफी परेशान थीं।

Arshi Khan
Arshi Khan 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट अर्शी खान ने मुंबई में नया घर खरीदा है।
  • अर्शी का ये 2BHK फ्लैट है।
  • अर्शी ने साल 2019 में ही फ्लैट बुक कर लिया था।

मुंबई. बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट अर्शी खान का बड़ा सपना पूरा हो गया है। अर्शी खान ने मुंबई में अपना आशियाना खरीद लिया है। अर्शी ने बताया कि ये एक 2BHK फ्लैट है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अर्शी खान ने कहा, 'मैं काफी वक्त से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बात कर रही थी। मैंने 2019 में ही फ्लैट बुक कर लिया था पर 2020 में कोविड हो गया।'

अर्शी आगे कहती हैं, 'मैं काफी परेशानी में थीं क्योंकि मैं आर्थिक तौर पर ज्यादा मजबूत नहीं हूं। मेरे पास काम नहीं था। ऐसे में मैं काफी ज्यादा परेशान थीं कि मैं पैसों का इंतजाम कैसे करुंगी।' 

बिग बॉस 14 ने की मदद
अर्शी ने कहा, 'भाग्य से मुझे कुछ फिल्में मिल गई। इसके अलावा मैंने ओटीटी शो साइन किए। बिग बॉस 14 ने मेरी बहुत मदद की। मुझे पिछले साल भी अप्रोच किया गया था। इसके अलावा खतरों के खिलाड़ी का ऑफर हुआ पर बात नहीं बनी।

अर्शी खान ने बताया कि, 'मुंबई में घर के लिए मेरा काफी कुछ दांव पर लगा था।मैं काफी ज्यादा खुश हूं और ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहती हूं। हालांकि, अभी मुझे पूरी पेमेंट करना बाकी है।'

भोपाल में है फार्म हाउस 
अर्शी खान ने बताया कि उनके पास भोपाल में अपना फ्लैट है। इसके अलावा एक फार्म हाउस भी है। हालांकि, मैं मुंबई में किराए के घर में रह रही थीं। मुंबई में घर खरीदना किसी सपना सच होने जैसा है।

बकौल अर्शी, 'लोगों फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत मिलने के बाद आशियना ढूंढते हैं। अपना खुद का घर। किराए में रहने में कई सारी समस्याएं आती है। खास एक्टर्स को समस्या ज्यादा होती है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर