Bigg Boss 14: एकता कपूर की हो रही बिग बॉस-14 में एंट्री, सलमान खान संग करेंगी ढेर सारा एंटरटेनमेंट

Ekta Kapoor in Bigg Boss 14: इस वीकेंड का वार बिग बॉस-14 में ढेर सारा एंटरटेनमेंट होने वाला है। क्योंकि बिग बॉस-14 में अब एकता कपूर की एंट्री हो रही है...

Ekta Kapoor Enter Salman Khan show Bigg Boss 14 in weekend ka vaar Episode
सलमान खान और एकता कपूर। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-14 में अब एकता कपूर की एंट्री हो रही है।
  • एकता जल्द बिग बॉस-14 में अब सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। 
  • एकता खास 'वीकेंड का वार' एपिसोड में दिखाई देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

बिग बॉस-14 लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। हर वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान का सबको इंतजार रहता है जो कि शो में आते हैं सबकी क्लास लगाते हैं। हालांकि इस वीकेंड का वार बिग बॉस-14 में ढेर सारा एंटरटेनमेंट होने वाला है। क्योंकि बिग बॉस-14 में अब एकता कपूर की एंट्री हो रही है। जी हां, टीवी की ड्रामा क्वीन एकता कपूर जल्द बिग बॉस-14 में अब सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। 

एकता कपूर बिग बॉस 14 में एंटरटेनमेंट का डोज जोड़ने के लिए आ रही हैं। एकता खास 'वीकेंड का वार' एपिसोड में दिखाई देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह पहली बार है कि लोकप्रिय निर्माता एकता कपूर अतिथि के रूप में बिग बॉस-14 में दिखाई देने वाली हैं।

एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी बिग बॉस-14 में एंट्री की झलक दिखाई गई है। वीडियो में एकता कपूर दर्शकों के लिए मनोरंजन लाने का वादा करती दिख रही हैं। खास बात ये है कि वो बिग बॉस-14 में सिर्फ सलमान खान ही नहीं हैं बल्कि कंटेस्टेंट के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ektarkapoor)

अनीता हसनंदानी की एक रिक्वेस्ट लेकर आएंगी एकता कपूर
दिलचस्प बात यह है कि एकता कपूर स्टेज पर प्रेग्नेंट अनीता हसनंदानी की एक रिक्वेस्ट लेकर पहुंचेंगी। एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बारीकी से बिग बॉस फॉलो करती हैं और सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। एकता बताएंगी की अनीता हसनंदानी ने रिक्वेस्ट की है कि वो उनकी तरफ से बॉलीवुड के सुपर स्टार को किस करें...। और वो कोरोना वायरस टेस्ट में निगेटिव आए हैं तो कोई समस्या भी नहीं होगी।

आपको बता दें, बिग बॉस-14 में फिलहाल कैप्टनसी टास्क चल रहा है। आज रात कविता कौशिक और जैसमीन भसीन एक-दूसरे के साथ शब्दों का युद्ध में उतरेंगी। जहां कविता, जैसमीन को 'बदतमीज' कहेंगी, वहीं बाद में वो भी जवाब देने से नहीं चूकने वाली हैं। कैप्टनसी टास्क में आखिर में दो ही सदस्य बाकी हैं। जो कि कविता और जैसमीन हैं इन्हीं में से कोई एक इस हफ्ते घर का नया कैप्टन होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर