Bigg Boss 14: घर से निकलकर बोले शहजाद देओल- 'जान कुमार सानू को होना चाहिए था बाहर'

Bigg Boss 14 Shehzad Deol:शहजाद देओल बिग बॉस 14 के घर से बेघर हो गए हैं। शहजाद देओल ने घर से निकलने के बाद कहा कि उन्हें नहीं बल्कि जान कुमार सानू को घर से बाहर होना चाहिए था।

Shehzaad Deol
Shehzaad Deol 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 में शहजाद देओल घर से बेघर हो गए हैं।
  • शहजाद देओल ने कहा कि उन्हें नहीं बल्कि जान कुमार सानू को बाहर होना चाहिए था।
  • शहजाद ने कहा कि जान कुमार सानू आसानी से दूसरों से प्रभावित हो जाते हैं।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 14 से शहजाद देओल का सफर खत्म हो गया है। शहजाद देओल घर से निकलने वाले दूसरे कंटेस्टेंट बन गए हैं। शहजाद देओल सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान के वोट से बाहर हुए। शहजाद ने घर से निकलकर कहा कि उनकी जगह जान कुमार सानू को निकलना चाहिए था।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में शहजाद देओल ने कहा कि उनकी जगह जान कुमार सानू को घर से बेघर होना चाहिए। उन्हें लगता है कि जान कुमार सानू आसानी से दूसरों से प्रभावित हो जाते हैं।

शहजाद देओल ने कहा कि जान कुमार सानू अच्छे दिल के हैं पर शो के लिए फिट नहीं है। उनका अपना कोई स्टैंड नहीं है। अगर जब वह अपनी बात रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसका बहुत कम महत्व है।

सभी कर रहे हैं एक्टिंग 
शहजाद देओल से पूछा कि शो में फेक कौन है। शहजाद देओल ने कहा कि अभी तक वह किसी को भी समझ नहीं पाए थे, क्योंकि वह अभी तक एक्टिंग कर रहे हैं। हर कोई अपनी असली पर्सनेलिटी नहीं दिखा रहा है। 
  
शहजाद के मुताबिक अगले आठ से 10 दिन में शो में सबकी पर्सनेलिटी दिख जाएगी। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शहजाद देओल के एविक्शन से फैंस नाराज हैं। फैंस के मुताबिक जान कुमार सानू को बचाने के लिए शहजाद को निकाला गया। 

दो हिस्सों में बंटा घर 
बिग बॉस द्वारा दिए गए टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला की टीम हार गई। गौहर और हिना का कहना था कि सिद्धार्थ की टीम ने चीटिंग की है जिसके चलते सिद्धार्थ शुक्ला को उनकी टीम के सदस्यों यानी पवित्रा पुनिया और एजाज खान समेत घर से बाहर जाने का बिग बॉस ने आदेश दिया। 


 
सिद्धार्थ शुक्ला की टीम से निक्की तंबोली के अलावा बाकी सभी सदस्यों को घर छोड़ने का आदेश दिया गया। इसके साथ ही घर के 'गायब' सदस्य शहजाद देओल को भी घर से बाहर निकलने का आदेश दिया गया। पवित्रा और एजाज घर पर लौटे तो बिग बॉस 14 का घर दो हिस्सों रेड जोन और ग्रीन जोन में बंट गया है। पवित्रा और एजाज रेड जोन का हिस्सा बनते हैं। 


 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर