BB 14, Weekend: बिग बॉस के स्टेज पर पहुंचे पंकज त्रिपाठी और सनी लियोन, राखी-विकास के खिलाफ हुए कई कंटेस्टेंट

Bigg Boss 14, 3 Jan 2021, Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 14 में राखी सावंत के खिलाफ रुबीना दिलैक, जैसमीन भसीन और निक्की तंबोली सहित कई सदस्य हो चुके हैं। रविवार को शो पर पंकज त्रिपाठी और सनी लियोन भी नजर आए।

Manu Bigg Boss contestant against Rakhi Sawant
राखी सावंत के खिलाफ हुए बिग बॉस के कई सदस्य  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राखी सावंत के खिलाफ एकजुट हुए बिग बॉस के कई सदस्य
  • राखी पर गलत कमेंट करने वालों को सलमान खान ने लगाई फटकार
  • वीकेंड पर बिग बॉस 14 में पहुंचे पंकज त्रिपाठी और सनी लियोन

मुंबई: सलमान खान के साथ रविवार को वीकेंड का वार की एक और रात जहां प्रतियोगियों को मतलबी, असभ्य और गलत होने की सीथ के साथ बीती, वहीं कुछ खास मेहमान भी स्टेज पर नजर आए! आज रात के एपिसोड में न केवल पंकज त्रिपाठी और सनी लियोन जैसे अभिनेताओं कंटेस्टेंट के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि सलमान ने कई सदस्यों को फटकार लगाते हुए जैसमीन भसीन की जमकर क्लास लगाई।

शो की शुरुआत सलमान ने प्रतियोगियों को बताते हुए कहा कि वह उन्हें और दर्शकों को कुछ दिखाना चाहते हैं जो पिछली रात को हुआ था, जिससे वह बहुत निराश हो गए थे। क्लिप में, विकास यह कहते हैं कि उन्होंने घर में 'अंडर-ईटिंग' तक साइन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह खाना पसंद करते हैं और यह चर्चा घर में लड़ाई का कारण बनती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जैस्मीन विकास को बताती है कि खाने पर कोई मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। अली भी विकास के खिलाफ नजर आते हैं। निक्की तंबोली ने कहा कि विकास ने 6 रोटियां खाईं और फिर उन्हें 'झूठा' कहा। कुल मिलाकर सलमान ने यह बताने की कोशिश की कि घर के अंदर राखी सावंत और विकास गुप्ता को मिलकर निशाना बनाया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

स्टेज पर पहुंचे पंकज त्रिपाठी और सतीश कौशिक:
कागज फिल्म की टीम के सतीश कौशिक और पंकज त्रिपाठी भी बिग बॉस के स्टेज पर नजर आए और प्रतियोगियों से कई तरह के सवाल पूछे।, जैसे 'सबसे अशिष्ट प्रतियोगी,' 'कौन है जो कि सबसे अलग प्रतियोगी है, और भी इस तरह के कई सवाल।

बिग बॉस के घर में डॉक्टर सनी लियोन:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जग घुमया गाने पर बिग बॉस के घर में डॉक्टर सनी लियोन की एंट्री हुई और उन्होंने सलमान खान के अलावा घर के अंदर जाकर भी जमकर मस्ती की। वह एक डॉक्टर बनकर घर के अंदर पहुंचीं और घर वालों का इलाज करने की थीम पर दिलचस्प टास्क किाय और सदस्यों से मजेदार सवाल पूछे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर