Bigg Boss 15: करण कुंद्रा का विवादों से रहा है नाता, दो एक्ट्रेसेस के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद हुआ ब्रेकअप, लगा था धोखा देने का आरोप

Karan Kundrra in Bigg Boss 15: पॉपुलर एक्‍टर करण कुंद्रा बिग बॉस 15 में धमाल मचाने वाले हैं। उनके आने से फैंस काफी एक्‍साइटेड हैं। रियल लाइफ में करण विवादों के चलते सुर्खियों में रहे हैं।

Karan Kundrra, Bigg Boss 15
Karan Kundrra 
मुख्य बातें
  • करण कुंद्रा का कृतिका कामरा और अनुषा दांडेकर से रहा है रिलेशनशिप
  • एमटीवी के कई पॉपुलर शोज को होस्‍ट कर चुके हैं करण
  • रोडीज़ शो के दौरान एक कंटेस्‍टेंट को करण ने मारा था थप्‍पड़

Karan Kundrra: टेलीविजन के पॉपुलर एक्‍टर करण कुंद्रा भी सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में नजर आने वाले हैं। उनके आने से फैंस काफी एक्‍साइटेड हैं। असल जिंदगी में भी करण का सफर काफी दिलचस्‍प और विवादों से भरा रहा है। वह एक्ट्रेस कृतिका कामरा और अनुषा दांडेकर से रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन दोनों से ही उनका ब्रेकअप हो चुका है। इतना ही नहीं अनुषा ने उन पर धोखा देने का भी आरोप लगाया था। हालांकि एक्‍टर ने इस बात का खंडन किया था। तो कौन हैं करण कुंद्रा जो बिग बॉस के घर में मचाएंगे धमाल जानिए पूरी डिटेल। 

कितनी मोहब्बत है से हुए थे पॉपुलर 

अभिनेता करण कुंद्रा ने 2008 में कितनी मोहब्बत है टीवी शो से डेब्‍यू किया था। इसी शो से वे लाइमलाइट में आ गए थे। इतना ही नहीं शो में वह अपनी सह-कलाकार कृतिका कामरा के साथ रिलेशनशपि को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं। लोगों को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद थी। दोनों ने जल्द ही एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया लेकिन कुछ साल बाद ही वे अलग हो गए।

https://www.instagram.com/p/CT1JMxqIP5P/?utm_source=ig_web_copy_link

एमटीवी की इस अदाकारा से भी रहा रिलेशनशिप 

करण कुंद्रा का एमटीवी से पुराना लगाव रहा है। उन्‍होंने इसके लिए कई शोज किए। इन्‍हीं में से एक था लव स्कूल। इसमें उन्‍होंने बतौर जज काम किया और कपल्‍स को सजेशन्‍स दिए। इसमें उनकी गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर भी थीं। दोनों इसमें लव गुरु बनकर कंटेस्‍टेंट की मदद करते थे। दोनों ने कुछ साल एक दूसरे के साथ बिताएं, लेकिन 2020 में उनका ब्रेकअप हो गया। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुषा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। हालांकि करण ने इस बात का खंडन किया था। 

कंटेस्‍टेंट को थप्‍पड़ मारने पर छोड़ा था शो 
 
करण कई दूसरे फिक्शन शो जैसे बैताब दिल की तमन्ना है, ये कहां आ गए हम और दिल ही तो है में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह कई रियलिटी शो में नजर आए हैं। उन्‍होंने कुछ समय के लिए चैनल वी के गुमराह और ज़िंग के प्यार तूने क्या किया को होस्ट किया। उनका एमटीवी के साथ एक लंबा जुड़ाव रहा है। वह दो सीज़न के लिए रोडीज़ पर गैंग लीडर रहे हैं। रोडीज़ राइजिंग पर अपने समय के दौरान उन्‍होंने ऑडिशन के दौरान एक प्रतियोगी को थप्पड़ मार दिया था। इसके तुरंत बाद, उन्होंने शो छोड़ दिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर