तेजस्वी प्रकाश की इंजीनियर से एक्ट्रेस बनने की कहानी, 18 की उम्र में एक्टिंग शुरू कर बनीं रोहित शेट्टी की हीरोइन

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Jan 31, 2022 | 00:47 IST

Tejasswi Prakash Profile: बिग बॉस 15 फेम तेजस्वी प्रकाश छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा हैं जो अपने एक्टिंग और फैशन को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं।

tejasswi prakash bigg boss 15
तेजस्वी प्रकाश  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 11 जून 1993 को हुआ था तेजस्वी प्रकाश का जन्म।
  • सऊदी अरब के जेद्दाह में तेजस्वी प्रकाश ने लिया था जन्म।
  • एक्टर बनने से पहले इंजीनियर थीं टीवी अदाकारा।

Tejasswi Prakash Birth, Education, Career, TV Shows And More: तेजस्वी प्रकाश का टीवी इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बटोरने वाली अदाकारा इन दिनों बिग बॉस 15 के लिए चर्चा में रहती हैं। बिग बॉस 15 में अदाकारा का वह रूप दर्शकों को देखने को मिला जो टीवी सीरियल्स में उनके द्वारा निभाए जाने वाले किरदारों के पीछे छिप गया था। बिग बॉस 15 में जिस तरह अदाकारा ने गेम खेला और कई धुरंधर खिलाड़ियों को पछाड़ दिया वह वाकई काबिले तारीफ है। बिग बॉस 15 की विनर बनकर तेजस्वी प्रकाश इस टीवी सीरियल की बेताज बादशाह बन गई हैं। जन्म से लेकर बिग बॉस 15 तक का सफर अदाकारा के लिए काफी खास रहा है। अगर आप भी बिग बॉस 15 फेम तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी से जुड़ना चाहते हैं और उनकी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। 

सऊदी अरब में जन्मी हैं अदाकारा

तेजस्वी प्रकाश मूल रूप से भारत की निवासी हैं लेकिन उनका जन्म 11 जून 1993 को सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ था। अदाकारा मराठा परिवार से नाता रखती हैं। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि अदाकारा का परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है। 

Also Read: शहनाज गिल का ये देसी लुक है बड़ा महंगा, बिग बॉस-15 फिनाले में पहनी साड़ी की कीमत उड़ा देगी होश!

इंजीनियर से एक्ट्रेस बनीं तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरी की थी। कहा जाता है कि अदाकारा को एक्टिंग का बहुत शौक था इसीलिए उन्होंने 18 साल की उम्र से एक्टिंग में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था। अदाकारा बनने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग का प्रोफेशन छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

2612 टीवी सीरियल से किया था एक्टिंग डेब्यू

तेजस्वी प्रकाश ने लाइफ ओके टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले सस्पेंस-थ्रिलर टीवी सीरीज 2612 से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था जो 26 नवंबर 2012 के दिन प्रीमियर हुआ था। इस टीवी सीरियल में अदाकारा रश्मि राजू भार्गवा के किरदार में नजर आई थीं। दर्शकों को तेजस्वी प्रकाश का अभिनय इस टीवी सीरियल में बहुत पसंद आया था। 

इन टीवी शोज में आईं नजर 

इसके बाद तेजस्वी प्रकाश को 2013 में टीवी सीरियल संस्कार- धरोहर अपनो की में देखा गया था। इसमें तेजस्वी प्रकाश धारा के किरदार में नजर आई थीं। लेकिन तेजस्वी प्रकाश को कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल स्वरागिनी- जोड़ें रिश्तों के सुर से फेम मिला जिसमें उन्होंने रागिनी का किरदार निभाया था। 

Also Read: उमर रियाज नहीं हुए बिग बॉस-15 फिनाले में शामिल, अफसाना खान को नहीं मिला शो का इन्विटेशन?

कॉन्ट्रोवर्सी में भी रहीं अदाकारा

2017 में तेजस्वी प्रकाश ने सोनी टीवी के टीवी सीरियल पहरेदार पिया की में दिया सिंह का रोल निभाया था। अदाकारा का यह टीवी सीरियल प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद ही सुर्खियों में छा गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि इस टीवी सीरियल में बाल विवाह का ट्रैक दिखाया गया था जिसमें दिया सिंह की शादी एक छोटे बच्चे से हो जाती है। टीवी सीरियल की वजह से तेजस्वी प्रकाश भी खबरों में बनी रहती थीं। इसके बाद अदाकारा को कई टीवी सीरियल्स में देखा गया जिसमें से एक फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10 भी रहा। तेजस्वी प्रकाश की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त बढ़ोतरी तब देखी गई जब वह बिग बॉस 15 में कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुईं।

मराठी फिल्म में आएंगी नजर 

कई टीवी सीरियल्स में नजर आने के बाद अदाकारा को मराठी इंडस्ट्री में काम करने का सुनहरा मौका भी मिला। अदाकारा को मराठी फिल्म 'School, College Ani Life' फिल्म में देखा जाएगा जिसका निर्माण बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी कर रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश की है मराठी फिल्म वर्ष 2020 में 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोनावायरस हमारी की वजह से इस फिल्म के रिलीज को टाल दिया गया था। 

म्यूजिक वीडियो में भी आईं नजर 

तेजस्वी प्रकाश को टीवी शोज के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी देखा गया। अदाकारा ने इंतजार, सुन जरा, ए मेरे दिल, कलाकार, फकीरा, मेरा पहला प्यार और दुआ है म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।

इतना है अदाकारा का नेट वर्थ 

खबरों के अनुसार, तेजस्वी प्रकाश का नेट वर्थ 1.5 मिलियन डॉलर है और उनके पास लाल रंग की ह्यूंडई कार है। इसके साथ अदाकारा मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं। अक्सर तेजस्वी प्रकाश अपने घर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर