BB 15 Finale Date : बिग बॉस 15 का इस तारीख को होगा फिनाले, सलमान खान के टीवी शो को मिला एक्सटेंशन!

bigg boss 15 finale date In February 2022: बिग बॉस-15 की टीआरपी बढ़ाने के लिए निर्माता खेल में बदलाव की योजना बना रहे हैं। एक बार फिर, वे पिछले साल की तरह खेल में चुनौती देने वालों को पेश करेंगे, जैसे पिछले साल हुआ था। 

bigg boss 15 finale date 26 February 2022 And Salman khan Tv show gets an extension!
बिग बॉस 15। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-15 की टीआरपी कम होती दिख रही है।
  • अब टीआरपी बढ़ाने के लिए निर्माता खेल में बदलाव की योजना बना रहे हैं।
  • एक बार फिर, वे पिछले साल की तरह चुनौती देने वाले कंटेस्टेंट पेश करेंगे।

बिग बॉस 15 को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लॉन्च के बाद से ही बिग बॉस 15 शो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यह शो एक अच्छे नोट पर शुरू हुआ और बार्क रेटिंग के मामले में टॉप-10 शो में से एक बना हुआ है। हालांकि जैसे-जैसे सप्ताह बीतने लगे हैं, टीआरपी कम होती दिख रही क्योंकि कंटेंट अब लोगों की लव स्टोरी पर फोकस होने लगा है।

अब, बिग बॉस-15 की टीआरपी बढ़ाने और दर्शकों को बनाए रखने के लिए निर्माता खेल में बदलाव की योजना बना रहे हैं। एक बार फिर, वे पिछले साल की तरह खेल में चुनौती देने वालों को पेश करेंगे, जैसे पिछले साल हुआ था। 

हालांकि यह अटकलें हैं कि ऐसा होगा और इसका कारण बिग बॉस-15 को मिला एक्सटेंशन है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस-15 के फिनाले की भी डेट आ गई है। 26 फरवरी 2022 के आसपास बिग बॉस-15 का फिनाले होगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

नॉमिनेशन में होगा बड़ा बदलाव
बिग बॉस-15 में अब नॉमिनेशन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब जैसा कि घर वीआईपी जोन और गैर-वीआईपी जोन को मिलाकर 2 हिस्सों में बंट चुका है। ये दोनों की गुट एक-दूसरे के खिलाफ हैं। वीआईपी जोन की शुरुआत के बाद खेल की पूरी से बदल गया है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक अगला नॉमिनेशन नॉन वीआईपी जोन से होगा। क्योंकि वीआईजी जोन में पहुंचे सदस्य सुरक्षित रहेंगे। 

शमिता शेट्टी होंगी अचानक शो से बाहर!
बिग बॉस 15 में पिछले डेढ़ हफ्ते में कई कंटेस्टेंट रियलिटी शो से बाहर हो गए हैं। राकेश बापट के बाद अफसाना खान बीच शो से एविक्ट हो गईं और अब एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी शो से बाहर हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बिग बॉस 15 के घर को मेडीकल कारणों से छोड़ दिया। उनकी तबीयत खराब होने के कारण उन्हें घर से बाहर निकाला गया है। हालांकि शमिता के जल्द ही शो में वापसी करने की उम्मीद है। जैसा कि हम जानते हैं हाल ही में शमिता के बॉयफ्रेंड और एक्टर राकेश बापट को भी मेडिकल इमरजेंसी की वजह से घर छोड़ना पड़ा था। जबकि शमिता और राजीव के साथ लड़ाई के दौरान चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने पर अफसाना को बीबी 15 से निकाल दिया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर