BB 15 Day 2 Highlights: मायशा को खुले में बदलने पड़े कपड़े, प्रतीक के कैरेक्टर पर उठे सवाल, 7 पॉइंट में जानें बिग बॉस-15 में दूसरे दिन क्या-क्या हुआ खास

Bigg Boss 15 Day 2 highlights Details: बिग बॉस -15 के दूसरे दिन की शुरुआत प्यार के माहौल से हुई लेकिन देखते ही देखते घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल बन गया। यहां जानें बिग बॉस-15 में दूसरे दिन क्या-क्या हुआ खास।

Bigg Boss 15 Day 2 highlights pratik sehajpal Fight With miesha iyer and jay bhanushali
बिग बॉस 15। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस ओटीटी के सदस्यों को मिल रहीं लग्जरी सुविधाएं।
  • मायशा अय्यर के खुलेआम कपड़े चेंज करने पर हुआ विवाद।
  • जानें बिग बॉस-15 में दूसरे दिन क्या-क्या हुआ खास।

बिग बॉस -15 के दूसरे दिन की शुरुआत प्यार के माहौल से हुई। विशाल कोटियान ने विश्व सूत्री के प्रति अपना प्यार जाहिर किया। विशाल ने अपने दिल की बात कहते हुए बताया कि उन्हें विश्व सूत्री की आवाज पर कृश है और जल्द ही बात करने की उम्मीद है। प्यार का ये माहौल वैसे शमिता शेट्टी के साथ भी घर में जारी रहा। जय भानुशाली के साथ मिलकर सभी लोग शमिता को राकेश बापट का नाम लेकर चिढ़ाते दिखे। शमिता भी इस दौरान काफी ब्लश करती नजर आईं। यहां 7 पॉइंट में जानें बिग बॉस-15 में दूसरे दिन क्या-क्या हुआ खास।

  1. - बिग जी एक बार फिर नया संदेश लेकर घर के अंदर आए। उन्होंने एक लैटर भेजकर नए संकट के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को आगाह किया। प्रतीक सहजपाल ने ये लैटर पढ़कर सबको सुनाया। जिसमें जल्द ही आने वाली परेशानी को लेकर एक चेतावनी थी, हालांकि इसका लैटर में खुलासा नहीं था। 
  2. - घर में एकबार फिर से मायशा अय्यर को प्रतीक की बातों से हर्ट हुआ। दूसरे दिन ही मायशा का ब्रैकडाउन हो गया और वो रोने लगीं। किचन में जब मायशा काम कर रही थीं तो प्रतीक ने उनको इग्नोर करके तेजस्वी को काम करने के लिए कहा। प्रतीक की इस इग्नोरेंस से मायशा काफी हर्ट हो गईं और विशाल के साथ अपनी फीलिंग शेयर करती नजर आईं। 
  3. - फिलहाल मुख्य घर में मौजूद बिग बॉस ओटीटी के सदस्यों प्रतीक, शमिता शेट्टी, निशांत भट और जंगल में बाकी लोगों को अलग-अलग राशन मिला है। यहां तक कि जंगल और मुख्य घर के लोगों की किचन अलग है। ये आपस में अपना सामान शेयर नहीं कर सकते हैं। यानि कि ओटीटी के सदस्यों को मुख्य घर में होने की वजह से फिलहाल लग्जरियस लाइफ का आनंद उठाने को मिल रहा है।  
  4. - घर में बड़ा विवाद तब हुआ जब मायशा अय्यर को खुलेआम कपड़े चेंज करने पड़े। उन्होंने लड़कियों की मौजूदगी में अपने लगेज एरिया के एक कॉर्नर में कपड़े चेंज किए। क्योंकि मायशा अभी जंगल में हैं और वो मुख्य घर का वॉशरूम उपयोग नहीं कर सकती हैं। खुले में कपड़े चेंज करने और प्रतीक के उस स्थिति में वहां खड़े रहकर देखने का काफी इश्यू बनाया गया। शमिता शेट्टी ने बाद में घरवालों के बीच में आकर स्थिति संभाली। शमिता ने कहा कि प्रतीक का इंटेशन गलत नहीं था। हालांकि आखिर में मायशा अय्यर और प्रतीक सहजपाल ने मिलकर अपना मामला सुलझाया। 
  5. - घरवालों को धीरे-धीरे प्रतीक के रवैए से परेशानी होने लगी है। हर बात में उनको प्रतीक का टोकना पसंद नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं बात तब और बढ़ गई जब जय-प्रतीक आमने-सामने आ गए। जय को प्रतीक का उंगली करना रास नहीं आया और दोनों में बड़ी बहस हो गई। 
  6. - मुख्य घर में आए 3 सदस्य प्रतीक, शमिता और निशांत मिलकर जंगवासियों को लिए संकट बनकर आए। तीनों को बिग बॉस ने एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें छोड़कर बाकी सभी सदस्यों को सामान, बैग सब वापस रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस टास्क के बाद जंगलवासियों के पास कोई भी सामान बाकी नहीं रहा। 
  7. - टास्क के दौरान एक बार फिर घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल बन गया। अफसाना खान और विधि पांड्या में तू-तू, मैं-मैं हो गई। दोनों में एक पुश को लेकर विवाद हो गया। विधि की बात पर अफसाना इतनी नाराज हो गईं कि उन्होंने खुद से दूर रहने की हिदायत दे डाली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर