Bigg Boss 15 New Promo: रेखा का बिग बॉस-15 में होगा ये रोल, सलमान खान ने नए प्रोमो में किया खुलासा

Bigg Boss 15 Promo Salman Khan And Rekha Video: रेखा लगातार टेलीविजन जगत में एक्टिव हो रही हैं। गुम है किसी के प्यार में के बाद अब रेखा, सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस-15 की टीम से जुड़ गई हैं।

Bigg Boss 15 New Promo| Bigg Boss 15 Promo Video| Bigg Boss 15 Salman Khan And Rekha| Salman Khan introduces Rekha in Bigg Boss 15| रेखा का सलमान खान के शो बिग बॉस-15 में होगा खास रोल|
रेखा और सलमान खान। 
मुख्य बातें
  • मेकर्स ने बिग बॉस सीजन 15 का लेटेस्ट प्रोमो जारी कर दिया है।
  • नए प्रोमो में सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेत्री रेखा भी हैं।
  • सलमान खान ने बताया कि रेखा एक विश्वसूत्री हैं।

बिग बॉस के प्रशंसकों के लिए मेकर्स ने सीजन 15 का लेटेस्ट प्रोमो जारी कर दिया है। बिग बॉस 15 शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसकी खासियत है कि इसमें सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेत्री रेखा की आवाज है। बिग बॉस के प्रोमो वीडियो में सलमान खान जंगल में नजर आ रहे हैं क्योंकि वो रेखा की आवाज को फॉलो कर रहे हैं। रेखा प्रसिद्ध फिल्म उमराव जान का सॉन्ग- 'ये क्या जगह है दोस्तों, ये कौन सा दयार है' गा रही हैं। 

दरअसल रेखा एक पेड़ की आवाज हैं जिसे सलमान विश्वसूत्री कहते हैं। इतना ही नहीं प्रोमो के अंत में 'जारी रखेगा' का संदेश भी है। इससे साफ हो गया है कि हम जल्द ही सलमान खान और रेखा को एक साथ देखने वाले हैं। दोनों अपने मस्ती-मजाक के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं।

खबर थी कि रेखा बिग बॉस शो में 'ट्री ऑफ फॉर्च्यून' के रूप में उपस्थित होने वाली हैं। रेखा द्वारा सलमान खान के सामने छह सप्ताह के बाद बिग बॉस ओटीटी से चयनित कंटेस्टेंट को पेश करने की अटकलें थीं। अब ऐसा लगता है कि अटकलें सच साबित होने वाली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv)

बिग बॉस टीवी रियलिटी शो के साथ अपने जुड़ाव के बारे में बात करते हुए, रेखा ने एक बयान में कहा था, 'बिग बॉस एक बहुत ही नायब शो है, जिसमें सब है- ड्रामा, एक्शन, मस्ती, रोमांच और भी काफी कुछ है। आपको जीवन का एक क्रैश कोर्स मिलता है। और अगर कोई धैर्यवान और लचीला है, तो वह अपने आप में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए विकसित होगा! इससे बेहतर क्या न्याय हो सकता है!

रेखा बताती हैं, 'मुझे बिग बॉस 15 के प्रोमो के लिए कलर्स के साथ सहयोग करने में खुशी हो रही है। यह एक रोमांचक नया अनुभव होने जा रहा है, क्योंकि मैं एक स्पीकिंग ट्री के लिए वॉयस ओवर कर रही हूं, जिसे सलमान ने प्यार से विश्वसूत्री नाम दिया है, जो एक जीवंत ज्ञान, आशा और विश्वास से भरा पेड़ है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर