Bigg Boss 15 Tonight Update: फूट डालो और राज करो का दांव, करण कुंद्रा के उकसाने पर प्रतीक सहजपाल-निशांत भट के खिलाफ हुईं शमिता शेट्टी

Bigg Boss 15 Twist Tonight Update 7 oct 2021 BB 15 New Promo: अब 'जंगलवासी' प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के बीच दरार आने में कामयाब रहे। मुख्य घर में तीनों के बीच एक बड़ा झगड़ा होगा।

Bigg Boss 15 newTwist Karan Kundrra create a rift| Bigg Boss 15 Pratik Sehajpal and Shamita Shetty With divide and rule policy watch Video
बिग बॉस 15। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 का आज रात का एपिसोड फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाला है।
  • जंगलवासी प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के बीच दरार आने में कामयाब रहे।
  • मुख्य घर में आज तीनों के बीच एक बड़ा झगड़ा होगा।

बिग बॉस 15 का अपकमिंग एपिसोड फुल ऑन एंटरटेनमेंट पैकेज होने वाला है। बुनियादी जरूरतों से जूझ रहे 'जंगलवासी' आखिरकार प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट के बीच दरार पैदा करने में कामयाब रहे। 'जंगलवासियों' को एक टास्क के जरिए मुख्य घर में घुसने का मौका मिला। हालांकि प्रतीक सहजपाल और निशांत भट ने टास्क मैप को चुराकर एक सीक्रेट स्थान पर रख दिया है। इससे एक बड़ी लड़ाई हुई, लेकिन अब 'जंगलवासी' प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी के बीच दरार लाने में कामयाब रहे। अब उनके बीच एक झगड़ा होगा।

आगामी प्रोमो के अनुसार, करण कुंद्रा एक योजना के साथ आए। उन्होंने जय भानुशाली, विशाल कोटियन और अन्य लोगों के साथ प्रतीक सहजपाल, निशांत भट और शमिता शेट्टी को परेशान करने का फैसला किया। उन्होंने अपना सारा सामान और अन्य सामान ले लिया और अपने बाथरूम को भी अस्त-व्यस्त कर दिया।

बिग बॉस-15 के आगामी प्रोमो के अनुसार, करण कुंद्रा एक नए प्लान के साथ आए हैं। उन्होंने जय भानुशाली, विशाल कोटियन और अन्य लोगों के साथ प्रतीक सहजपाल, निशांत भट और शमिता शेट्टी के लिए परेशानियां खड़ी करने का फैसला किया है। उन्होंने घर में रहने वाले लोगों का सारा सामान ले लिया और उनके बाथरूम को भी पूरा तहस-नहस कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parank4u)

शमिता ने प्रतीक की बात नहीं सुनी और निर्णय तोड़कर विरोधी टीम को नक्शा देने का फैसला किया। निशांत भी शमिता से नाराज हो गए और कहा कि वह उनसे पूछे बिना अकेलेय ये निर्णय नहीं ले सकती हैं। शमिता ने बदले में प्रतीक से कहा कि अगर वह उसकी बात नहीं सुन रहे हैं, तो उन्हें भी इसकी परवाह नहीं है। वह उन्हें नक्शा देंगी। 


फूट डालो और राज करो की करण कुंद्रा की योजना काम कर गई। इससे जंगलवासी काफी खुश हैं और शमिता-प्रतीक के बीच दरार आ गई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर