Bigg Boss 15 Ott Day 24: इस हफ्ते नोमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स, घरवालों को मिला कनेक्शन बदलने का मौका

Bigg Boss 15 Ott Day 24 Highlights: बिग बॉस 15 ओटीटी के 24वें दिन इस हफ्ते का नोमिनेशन टास्क हुआ। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए दिव्‍या, निशांत, मिलिंद, अक्षरा और शमिता नोमिनेटेड हैं।

Bigg Boss 15 OTT
Bigg Boss 15 OTT Day 24 Highlights 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 ओटीटी में आज इस हफ्ते के नोमिनेशन का टास्क हुआ।
  • बिग बॉस ने घरवालों को अपना कनेक्शन बदलने का भी मौका दिया।
  • प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच नजदीकियां एक बार फिर बढ़ने लगी है।


मुंबई. बिग बॉस 15 ओटीटी में घर के अंदर अब एक नहीं दो जोड़ियां बनती नजर आ रही हैं। शमिता शेट्टी और राकेश बापट के अलावा अब प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच भी करीबी लगातार बढ़ती जा रही है। 

बिग बॉस 15 ओटीटी के 24वें दिन नेहा भसीन और अक्षरा सिंह एक दूसरे से बात करते हैं। अक्षरा कहती हैं कि प्रतीक सहजपाल के दिल में नेहा भसीन के लिए प्यार है। इस दौरान नेहा भसीन प्रतीक सहजपाल से पूछती हैं कि हमारे बारे में घरवालों के बीच क्या बात हो रही है। बिग बॉस घरवालों को बताते हैं कि शो में कनेक्शन होना सबसे जरूरी है। 

Bigg Boss 15 Ott Day 24 Highlights

  1. जीशान खान के जाने के बाद दिव्या अग्रवाल अकेली  हैं। ऐसे में घरवालों के पास एक और मौका है अगर कोई अपना कनेक्शन  बदलना चाहता है तो बदल सकता है। कनेक्शन बदलने के लिए घरवालों को बजर दबाना  होगा। इससे पहले घरवाले चाहें तो एक दूसरे से बात कर सकते हैं। 
  2. राकेश से सभी बजर दबाने के लिए कहते हैं। वहीं, प्रतीक, मूस और निशांत कहते हैं कि अक्षरा सिंह को बजर दबा देना चाहिए।प्रतीक अपनी कनेक्शन नेहा से कहते हैं कि वह कुछ सोच रहे हैं। 
  3. नेहा गुस्से में कहती हैं कि उन्हें जो भी कहना है, वह उनके मुंह पर कहे। इसके बाद नेहा चली जाती हैं। प्रतीक निशांत को बताते हैं कि वह केवल नाटक कर रहे थे। नेहा प्रतीक से अपनी नाराजगी जाहिर करती हैं।
  4. नेहा कहती हैं कि बिना किसी  लॉजिक के क्यों कनेक्शन को तोड़ रहे  हो? प्रतीक उन्हें पागल कहते हैं जिससे नेहा उन्हें मजाक में चप्पल से मारती हैं। बिग बॉस इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेशन  की प्रकिया की घोषणा करते हैं।
  5.  घर में दिव्या का कोई कनेक्शन नहीं हैं, ऐसे में वह बेघर होने के लिए सीधे नोमिनेट हो जाती हैं।  कनेक्शन में से किसी एक को घर से आई एक चिट्ठी पढ़नी है। जो सदस्य नहीं पढ़ेगा वह नोमिनेट हो जाएगा।  कनेक्शन  में दोनों ही नहीं पढ़ेंगे तो दोनों ही नोमिनेट होंगे। 
  6.  सबसे पहले निशांत मूस जाते हैं। आपसी सहमति से मूस चिट्ठी पढ़ती हैं और निशांत नोमिनेट हो जाते हैं। मूस कहती हैं कि वह बाद में ये चिट्ठी पढ़ेगी। इसके बाद कनफेशन  रूम में इसके बाद अक्षरा और मिलिंद जाते हैं। दोनों ही अपनी चिट्ठी को फाड़ देते हैं और नोमिनेट हो जाते हैं।। 
  7.  शमिता शेट्टी और राकेश बापट की बारी आती है। शमिता रोते-रोते अपनी चिट्ठी फाड़ देती है। राकेश भी चिट्ठी फाड़ने वाले होते हैं तभी शमिता उन्हें रोक देती हैं। शमिता और राकेश दोनों रोने  लगते हैं। राकेश चिट्ठी रख लेते हैं। 
  8. बिग बॉस घोषणा करते हैं कि जो सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटेड हैं- दिव्‍या, निशांत, मिलिंद, अक्षरा और शमिता। राकेश और नेहा घर से आई चिट्ठी पढ़कर रो देते हैं। 
  9.  शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल की बीच कड़वाहट फिर से बढ़ जाती है। दरअसल राकेश की जेब से दिव्या की लिपस्टिक गिरती है। शमिता इस पर गुस्सा  हो जाती हैं। शमिता कहती हैं कि उन्हें दिव्या से जलन नहीं बल्कि उन्हें पसंद नहीं।
  10.  निशांत और मूस के बीच नोकझोंक हो जाती है। निशांत कहते हैं कि कुछ नहीं हुआ है, तुम्‍हीं बात नहीं कर रही हो। नेहा, प्रतीक और मूस आपस में बात करते हैं। मूस कहती हैं कि निशांत को ऐसा लगता है कि वह प्रतीक के करीब हैं। 

Image

Image

बिग बॉस इसके बाद घरवालों की परफॉर्मेंस पर जनता का फैसला सुनाते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि जनता घरवालों की परफॉर्मेंस से खुश हैं। ऐसे में शनिवार को जिन चीजों पर प्रतिबंध था अब वह हटा दिया गया। वहीं,  घर में अक्षरा सिंह का केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर