Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी रिया चक्रवर्ती! दिव्यांका त्रिपाठी से दयाबेन तक आ सकते हैं नजर

बिग बॉस सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने लगे हैं। इस सीजन सेलेब्स के साथ-साथ कॉमनर्स भी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी शो में नजर आ सकती हैं।

Rhea Chakraborty, Divyanka Tripathi
Rhea Chakraborty, Divyanka Tripathi 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 14 के बाद अब सीजन 15 का फैंस इंतजार कर रहे हैं।
  • बिग बॉस 15 में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती नजर आ सकती हैं।
  • रिया चक्रवर्ती साल 2020 में काफी विवादों में रही थीं।

मुंबई. बिग बॉस सीजन 15 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसी के साथ ही इस सीजन के संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं। इस लिस्ट में ताजा नाम है सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती। 

इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड विवादित बिग बॉस के घर में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी शो के मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती फिल्म चेहरे में नजर आने वाली हैं। 

रिया चक्रवर्ती साल 2020 में काफी विवादों में रही थीं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद रिया चक्रवर्ती काफी  विवादों में रही थीं। ड्रग्स मामले में उन्हें नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत में बाहर हैं। 

Rhea Chakraborty Videos | Latest Video of Rhea Chakraborty | Times of India Entertainment

दिशा वकानी से दिव्यांका त्रिपाठी के नाम पर चर्चा 
बिग बॉस सीजन 15 के संभावित कंटेस्टेंट में दिशा वकानी से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा पार्थ समथान, नागिन 5 की एक्ट्रेस सुरभि चंदाना और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मोहसीन खान का नाम भी सामने आ रहा है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस के मेकर्स ने जमाई राजा की एक्ट्रेस निया शर्मा, राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार और एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को भी अप्रोच किया है। हालांकि, अभी किसी ने हामी नहीं भरी है।

Disha Vakani returns to 'Taarak Mehta' after a two-year break - Times of IndiaVivek and I aren't ready to have a baby yet, says Yeh Hai Mohabbatein actress Divyanka Tripathi - Times of India

नजर आ सकते हैं कॉमनर्स 
बिग बॉस सीजन 15 में इस साल सेलेब्स के साथ-साथ कॉमनर्स भी शामिल हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीजन 10 सेलेब्स और पांच कॉमनर्स शो का हिस्सा हो सकते हैं। 

सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 14 के फिनाले में बताया था कि बिग बॉस 15 के लिए इस बार घर से ही ऑडिशन दिए जा सकते हैं। सलमान खान ने कहा कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर