Bigg Boss 15 Update: Rajiv Adatia ने लगाई Ieshaan Sehgaal की क्लास, Afsana Khan को घर वालों ने किया मजबूर 

टीवी मसाला
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 27, 2021 | 00:29 IST

Bigg Boss 15 Updates: जबसे बिग बॉस 15 के घर में राजीव अडतिया ने एंट्री ली है तब से घर में तहलका मचा रहा है। वहीं, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच में नया कनेक्शन बनते हुए देखा जा सकता है।

bigg boss 15 latest updates, bigg boss 15 written updates in hindi
बिग बॉस 15 
मुख्य बातें
  • राजीव अडतिया के आने से बदलता जा रहा है बिग बॉस 15 का माहौल।
  • तेजस्वी प्रकाश के लिए परेशान हुए करण कुंद्रा।
  • अफसाना खान के पीछे पड़े घरवासी।

Bigg Boss 15 Latest Updates: टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस (Bigg Boss 15) में आए दिन नई हलचल होती रहती है। बिग बॉस 15 के पिछले एपिसोड्स में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। राजीव अडतिया को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। जब से राजीव ने बिग बॉस 15 के घर में कदम रखा है तब से इस शो में आए दिन तहलका मचता रहता है। फिलहाल, बिग बॉस 15 में कैप्टंसी का टास्क होने वाला है जिसके लिए बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज भी बिग बॉस 15 के घर में संगीतमय सुबह हुई जिसके बाद घरवालों ने करवाचौथ को लेकर अफसाना खान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। वहीं, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक दूसरे से अपने माता-पिता की बात करते हुए नजर आए। इसी बीच करण कुंद्रा ने कहा कि अभी उन्हें अपनी सही लाइफ पार्टनर का इंतजार है। 

राजीव अडतिया ने लगाई ईशान सहगल की क्लास

बिग बॉस 15 के घर में जब से राजीव अडतिया आए हैं तब से घर में अशांति बनी हुई है। राजीव अडतिया ईशान के साथ बातें करते हैं। तभी वह भड़क जाते हैं और कहते हैं कि उनके परिवार को भी मायशा अय्यर और ईशान सहगल का रिश्ता पसंद नहीं है। जिसके बाद राजीव यह कहते हैं कि ईशान जब से लव के चक्कर में पड़े हैं तब से वह अपने ट्रैक से बाहर आ गए हैं। प्यार के चक्कर में पड़कर वह इस शो में आने का मकसद भूल गए हैं। वह जब देखो मायशा के साथ घर के किसी कोने में बैठ जाते हैं। राजीव की बात सुनकर ईशान अपना स्टैंड लेते हैं और कहते हैं कि जब इस शो में आए थे तब उन्हें लगता था कि वह ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाएंगे। घर में टिकने के लिए उन्होंने ऐसा किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अफसाना खान के पीछे पड़े घर वासी

करण कुंद्रा कैप्टंसी के टास्क के लिए चिट्ठी पढ़कर घर वासियों को सुनाते हैं। टास्क के लिए घर वासियों को दो टीम में बांट दिया जाता है। जैसे ही टास्क शुरू होता है वैसे ही दूसरी टीम के मेंबर्स अफसाना खान को टारगेट करने लग जाते हैं। जिसके बाद अफसाना खान गुस्से में आग बबूला हो जाती हैं। अफसाना खान को अपनी जगह से उठाने के लिए घर वाले जद्दोजहद करते हैं। वहीं इस टास्क के दौरान तेजस्वी प्रकाश के चेहरे पर टेलकम पाउडर फेंका जाता है। जिस वजह से वह खांसने लगती हैं। तेजस्वी प्रकाश को मुश्किल में देख करण कुंद्रा उन्हें गोद में उठा लेते हैं और उन्हें मेडिकल रूम ले जाते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर