Bigg Boss 15: ईशान सहगल ने मायशा अय्यर को किया शादी के लिए प्रपोज, इस हफ्ते नोमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट

Bigg Boss 15 Week 2 Highlights: बिग बॉस 15 के दूसरे हफ्ते की शुरुआत नोमिनेशन प्रक्रिया से हुई। वहीं, ईशान और मायशा अय्यर दोनों करीब आ गए। दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आए।

Bigg Boss 15 Week two
Bigg Boss 15 Week two 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस 15 के दूसरे हफ्ते नोमिनेशन की प्रक्रिया हुई।
  • ईशान सहगल और मायशा अय्यर और करीब आ गए।
  • ईशान सहगल और प्रतीक सहजपाल के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।

मुंबई. बिग बॉस 15 में आज दूसरे हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया हुई। वहीं, दूसरी तरफ ईशान सहगल और मायशा अय्यर की लव स्टोरी ज्यादा गहरी हो गए। जानिए कैसा हुई बिग बॉस सीजन 15 के दूसरे हफ्ते की शुरुआत। 

दूसरे हफ्ते की शुरुआत में घर के कपल मायशा अय्यर और ईशान सहगल एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए। ईशान ने मायशा को प्रपोज किया और कहा कि वह उनसे शादी तक करेंगे। अगले दिन की शुरुआत में सायरन बजते ही जंगलवासी गुफा की तरफ अपना सामान लेने के लिए दौड़ते हैं। तभी प्रतीक सहजपाल उन्हें रोकने आते हैं। इस दौरान ईशान और प्रतीक के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है।

Image

घर में हुई नोमिनेशन की प्रक्रिया
घर में आज दूसरे हफ्ते की नोमिनेशन प्रक्रिया हुई। इस बार नॉमिनेशन में सिर्फ जंगलवासी ही शामिल होंगे। नोमिनेशन प्रक्रिया के तहत दो कंटेस्टेंट को आपसी सहमति से एक कंटेस्टेंट को नोमिनेट करना था। सबसे पहले मायशा अय्यर और ईशान सहगल आते हैं और अफसाना खान को नॉमिनेट करते हैं। इसके बाद करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश डोनल बिष्ट को नॉमिनेट करते हैं।

Image

ये हैं नोमिनेटेड कंटेस्टेंट
जय भानुशाली और उमर रियाज दोनों के बीच बहस हो जाती है। आखिर में दोनों आपसी सहमति से वह अकासा सिंह को नॉमिनेट कर रहे हैं। विशाल और विधि पांड्या आते हैं और ईशान सहगल को नॉमिनेट करते हैं।

Image

अफसाना खान और सिंबा नागपाल आते हैं। अफसाना और सिंबा मिलकर विशाल कोटियान को नोमिनेट करते हैं। बिग बॉस बताते हैं कि अफसाना खान, डोनल विष्ट, अकासा सिंह, ईशान सहगल, विशाल कोटियान और विधि पांड्या घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटेड हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर